राजगढ़

MP में चाय बनाने के लिए लाइटर जलाते ही हुआ जोरदार धमाका, जिंदा जल गए बुजुर्ग

mp news: रसोई में फैली गैस के बीच लाइटर जलाते ही हुए हादसे में 75 साल के बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह भल्ला बुरी तरह झुलस गए।

2 min read
Apr 24, 2026
Elderly Man Burned Alive After Lighting lighter (फोटो- Freepik)

mp news: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्यावरा नगर की शिवधाम कॉलोनी में गैस लीकेज के कारण हुए एक जबरदस्त धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। रसोई में फैली गैस के बीच लाइटर जलाते ही हुए हादसे में 75 साल के बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह भल्ला बुरी तरह झुलस गए, जिन्होंने उपचार के लिए भोपाल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में एक महिला भी घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। धमाके के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें

MP में यहां के नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

रात में गैस बंद करना भूल गए, सुबह चाय बनाने के लिए जलाया लाइटर

मामला शुक्रवार की सवेरे-सवेरे शहर के शिवधाम कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त इंजीनियर सुरेंद्र सिंह भल्ला संभवतः रात में गैस बंद करना भूल गए थे। पूरी रात रसोई में गैस का रिसाव होता रहा। सुबह करीब 5 बजे चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंचे। गैसजलाने के लिए जैसे ही उन्होंने लाइटर जलाया, पूरे घर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारें और दरवाजे तक टूट गए। आग की लपटों ने बुजुर्ग सुरेंद्र को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी त्वचा तक निकल गई। धमाके की आवाज से आसपास के घर वाले दहक उठे और तुरंत बाहर की तरफ भागे।

पास ही रखे थे तीन अतिरिक्त सिलेंडर

हादसे के समय घर में पद्मा भल्ला (55) भी मौजूद थीं, जो इस आगजनी में घायल हुईं। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए दोनों को बाहर निकाला। रहवासियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा समय रहते टल गई। डराने वाली बात ये है कि घर में तीन-चार और सिलेंडर रखे हुए थे। अगर आग उन तक पहुंचती तो पूरी कॉलोनी इसकी चपेट में आ सकती थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।

11 साल पहले पानीपत से आए थे ब्यावरा

सुरेंद्र सिंह भल्ला मूल रूप से पानीपत के रहने वाले थे। 11 साल पहले ब्यावरा आकर बसे थे। उनका कोई पुत्र नहीं होने के कारण घटना के बाद उनके मामा पक्ष के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद स्थानीय रहवासियों के सहयोग से बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया। ब्यावरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Holiday: MP के इस जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी
Published on:
24 Apr 2026 09:13 pm
Also Read
View All