Heart Attack Symptoms: पंडित गोपाल कृष्ण महाराज की कथा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानिए अचानक हार्ट अटैक आने से खुद को कैसे बचा सकते हैं ?
Heart Attack Symptoms: बीते दिन गुरु पूर्णिमा पर राजगढ़ स्थित अपने गुरु की समाधि स्थल पर भागवत कथा करते समय दमदमा निवासी भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पंडित गोपाल कृष्ण राजगढ़ में स्थित अपने गुरु जी के समाधि स्थल पर श्रीमद् भागवत कथा करने गए हुए थे।
वे भक्तों को कथा के दौरान 'करत-करत अभ्यास से जड़मति होत सुजान' की बात कहते हुए यह समझा रहे थे कि अभ्यास करने से कोई भी कार्य चाहे वह कितना भी कठिन क्यों ना हो एक दिन हमारे लिए सरल जरूर हो जाता है। इस दौरान उन्होंने को 'मीठे रस से भरियो राधा रानी' का भजन सुनाया। तभी महाराज ने बोलना बंद कर दिया और अचेत हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
अचानक हार्ट अटैक आने का आपने ये पहला केस नहीं सुना होगा। इससे पहले फेमस सिंगर केके की मौत 31 मई 2022 को हार्ट अटैक के कारण हुई थी। उन्हें भी कंसर्ट के दैरान अचानक बैचेनी हो रही थी बाद में उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। कोरोना के बाद से ही लगातार हार्ट अटैक के केस लगातार बढ़ रहे है। हार्ट अटैक हर उम्र के लोग चाहे वह बच्चा, बुजुर्ग या नौजवान ही क्यों न सबको अपना शिकार बना रहा है।
एक्सपर्टस का कहना है कि जब दिल तक ठीक तरीके से खून पहुंचाने में कोरोनरी यानि रक्त वाहिकाओं को परेशानी होती है, तो तेजी से पसीना आने लगता है। कोरोनरी में कोलेस्ट्रॉल के जमा होने की वजह से ब्लॉकेज हो जाती है और हार्ट तक ब्लड की सप्लाई कम होने लगती है।
ऐसी स्थिति में हमारे हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जिससे दिल पर दबाव पड़ने लगता है। इस कंडीशन में बॉडी टेंपरेचर को नॉर्मल करने की कोशिश करती है और तेजी से पसीना निकालती है। अगर बिना किसी कारण के तेजी से पसीना आए तो ये हार्ट अटैक आने से पहले के संकेत हो सकते हैं।