राजगढ़

Rajgarh Crime: 50 लाख के झगड़े में दूसरे किसान की फसल उजाड़ी, रात में काटे पपीते के 200 पेड़

Jhagda Pratha: लड़की के पिता से मांगे 50 लाख, नहीं दिए तो गांव के दूसरे किसान के खेत पर लगे 200 पपीते के पेड़ काटे, धमकी भरी चिट्ठी भी छोड़ी।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 9:34 PM IST
Rajgarh Jhagda Pratha
jhagda pratha 50 lakh demand farmer papaya trees cut, खेत में कटे पपीते के पेड़ और धमकी भरी चिट्ठी (Source-Patrika)

Rajgarh Jhagda Pratha: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में झगड़ा प्रथा इतनी हावी हो गई है कि पुलिस कार्रवाई का भी लोगों को डर नहीं है। ताजा मामला खुजनेर थाने से लगे पाटन खुर्द का है, यहां एक लड़की के पिता से 50 लाख रुपए की मांग की गई। इतना ही नहीं पैसे देने पर गांव के दूसरे किसान के खेत में पकने को तैयार खड़ी पपीते की फसल को काट दिया गया। पपीते के करीब 200 पौधे काटे गए हैं, जिससे किसान को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

झगड़ा प्रथा में मांग रहे 50 लाख रुपये

बताया जाता है कि गांव के एक व्यक्ति की बेटी की शादी रावतपुरा गांव में हुई थी। शादी के बाद अब लड़के वाले लड़की को नहीं ले जा रहे हैं, जिसके बदले में 50 लाख रुपये के झगड़े की मांग की जा रही है। पैसे नहीं नहीं देने पर दूसरे किसान के यहां नकुसान पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं खेत में एक चिट्ठी भी छोड़ी गई है जिसमें पैसे नहीं देने पर आगे और भी नुकसान करने की बात लिखी हुई है।

सरपंच, पटेल को कॉल किया, झगड़े की चिट्ठी भी छोड़ी

जानकारी के अनुसार झगड़े का दंश इतना हावी है कि सरेआम चिट्ठियां छोड़ी जा रही है। संबंधित व्यक्ति ने पहले सरपंच को सूचित किया फिर गांव के पटेल को। इसके बाद गांव में ही चिट्ठी छोड़ी, चिट्ठी में लिखा कि… श्रीमान पटेल साहब, आपसे निवेदन है कि पांच पंच मिलकर हमारा फैसला कर दें। नहीं तो नफे-नुकसान का जिम्मेदार गोपालसिंह पिता कुमेरसिंह होगा। अभी इतना ही हुआ है, कल से इससे भी ज्यादा नुकसान होगा और उसका जिम्मेदार भी वही व्यक्ति होगा।

12 लाख का कर्ज लेकर लगाया था बगीचा

गांव के जिस किसान का नुकसान हुआ है उनका कहना है कि बड़ी मेहनत से बगीचा तैयार किया था। करीब 12 लाख रुपए का कर्ज लेकर पपीते का बगीचा तैयार किया था। अब पपीता पकने की कगार पर है। थोड़े दिन बाद हम पपीते तोड़कर बेचने वाले थे लेकिन बीच में यह नुकसान कर दिया। पूरे खेत पर करीब 2000 पौधे हमने लगा रखे हैं, जिसमें से तकरीबन 200 पौधों को काट दिया गया है। फल भी बिखरे पड़े हैं।

Updated on:
19 Nov 2026, 9:34 PM IST
Published on: