राजगढ़

सुलभ शौचालयो में न पानी न सफाई कैसे हो उपयोग

नपा ने चार वार्डो में करवाया सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, अव्यवस्थाओं से हुए बेकार
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 5:45 PM IST
rajgarh, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, patrika mp, toilets, rajgarh toilets, clean india, swachh bharat,
सुलभ शौचालयो में न पानी न सफाई कैसे हो उपयोग

राजगढ़@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...

देशभर में चल रही स्वच्छता मुहिम से जुड़ते हुए शहर को भी ओडीएफ घोषित कराने के लिए नपा ने शहर में सैकड़ो निजी शौचालयों सहित चार वार्डो में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया है। शहरवासियोां के घरों में बने शौचालय तो फिर भी लोगो द्वारा उपयोग किए जा रहे है। लेकिन शहर के वार्ड ०१,०४,०८ और वार्ड १४ में बने सार्वजनिक शौचालय गंदगी और पानी की कमी के कारण बनने के कुछ दिन बाद से बेकार पडे है।

नपा द्वारा चयनित ये वे वार्ड है जहां घरों में शौचालय की संख्या सबसे कम है और वहां के अधिकांश लोग शौच के लिए खुले मैदान में जाते है। लेकिन सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के बाद नपा इनकी देखरेख पर ध्यान नहीं दे सकी जिसके कारण कुछ दिन उपयोग आने के बाद से अब शौचालय पूरी तरह बंद है। दरअसल शौचालय में नियमित पानी की पूर्ति की नहीं की जाती वहीं यहां की सफाई की भी कोई व्यस्था नहीं होने के चलते गंदगी के कारण इन वार्डो में रहने वाले लोग अब भी शौच के लिए खुले स्थानों का ही उपयोग कर रहे है।

डीलक्स काम्पलेक्स का निर्माण भी अटका
शहरवासियों की सुविधा को देखते हुए नगरपालिका द्वारा उक्त चार सुलभ शौचालयों के अलावा पांच डीलक्स काम्पलेक्स का निर्माण भी स्वीकृत कर रखा है। पुरी तरह आधुनिक सुविधा से लैस इन शौचालायों का निर्माण बसस्टैंड, खुजनेर नाका, अस्पताल , बड़चौक और पुराने बसस्टैंड पर होना है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी करीब एक वर्ष पूर्व ही पूर्ण हो चुकी है। लेकिन ठेकेदारी की मनमानी और नपा की उदासीनता के चलते अब तक डीलक्स शौचालय का निर्माण शुरू तक नहीं हो पाया है।

शहर को ओडीएफ करने के लिए यहां पर्याप्त संख्या में शौचालय निर्माण के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। यदि इनमें कोई अव्यवस्था है तो उन्हें तुरंत दुरूस्त करवाता हूं। डीलक्स काम्पलेक्स निर्माण की शुरूआत भी शीघ्र ही करवा रहे है।
हरिओम वर्मा सीएमओ राजगढ़

Published on: