राजगढ़

इस वजह से थम गए जननी वाहनों के पहिए, जानिए?

इस वजह से थम गए जननी वाहनों के पहिए
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 10:30 AM IST
janni express
इस वजह से थम गए जननी वाहनों के पहिए, जानिए?

राजगढ़@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...
जननी वाहन को किए जा रहे मासिक भुगतान में देरी ओर उस पर भी भुगतान के समय पेनल्टी लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को जिले के आठ अस्पतालों में चल रही जननी वाहनों को संचालक ने रोक दिया। मंगलवार सुबह अचानक लिए इस फैसंले के बाद जिलेभर के वाहनों को राजगढ़ बुलावाकर अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया गया। जिससे दिनभर प्रसुताएं ओर उनके परिजन परेशान होते रहे। कई लोगो को निजी वाहनों की व्यवस्था कर प्रसुताओं को घर ले जाना पड़ा।

सुठालिया के खरोटा गांव निवासी हरिसिंह ने बताया कि उनकी बहू का प्रसव जिलाचिकित्सालय में हुआ था। जिन्हें मंगलवार को घर ले जाना था। सुबह आठ बजे १०८ काल सेंटर पर फोन करने पर उन्होंने कुछ देर में वाहन भेजने को कहा था। सुबह ११ बजे दोबारा फोन किया तो वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात कर निजी वाहन की व्यवस्था करने की सलाह दे दी।

क्यों हुई हड़ताल
जिले के आठ अस्पतालों में जननी वाहन का संचलन कर रहे वेंडर जसवंत ठाकुर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जननी वाहन के लिए प्रति किलोमीटर १९ रूपए के मान से भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद जननी वाहन का संचलन करने वाली कंपनी उन्हें दस रूपए किलोमीटर का भुगतान करती है। कम भुगतान के बावजूद इस बार पेन्लटी के नाम पर आठ हजार रूपए काटे गए है।

ऐसे में वाहन का संचलन उनके लिए घाटे का सौदा हो रहा है। यही कारण है कि मंगलवार से जिले के आठ जननी वाहनों को रोक दिया है। जब तक पेनल्टी की राशि वापस नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल १४ जननी वाहन चलते है। जिनमें खिलचीपुर, छापीहेड़ा, माचलपुर, खुजनेर, पचोर, सारंगपुर, करनवास और कुरावर अस्पताल से जननी वाहन का संचलन वेंडर जसवंत ठाकुर द्वारा किया जाता है। जबकि राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ और सुठालिया अस्पताल में अलग वेंडर होने के कारण वहां से मंगलवार को वाहन चलते रहे।

Published on: