9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह माह बाद भी न सहायता मिली न दोषी लाइनमैन पर कार्रवाई

ढंड जोड़ के पास करंट लगने से हुई थी अस्थाई लाइनमैन की मौत, विद्युत कंपनी मामले को दबाने का कर रही प्रयास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 25 Jul 2018, 10:22 AM IST

rajgarh

छह माह बाद भी न सहायता मिली न दोषी लाइनमैन पर कार्रवाई

राजगढ़@प्रकाश विजवर्गीय की रिपोर्ट...

जिले में विद्युत ठेकेदारों और विद्युतकर्मियों की शह पर चालू विद्युत लाइन अवैध रूप से काम करने के दौरान कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। ऐसी ही एक घटना इसी साल पांच जनवरी को राजगढ़ के करीब चार किलोमीटर दूर ढंड गांव के पास हुई थी। जहां लाइन मैन के निर्देश पर विद्युत पोल पर काम कर रहा निजी लाइनमैन होकम प्रजापति निवासी कालीपीठ विद्युत करंट से घायल हो गया था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में भी की थी।

लेकिन विद्युत कंपनी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के बजाए उनसे बयान बदलने का दबाव बनाती रही। ऐसे में घटना के छह माह बाद भी मृतक के परिजनों को न तो कोई सहायता मिली है। न, ही उससे अवैध रूप से काम करवाने वाले लाइनमैन पर अब तक कोई कार्रवाई हो पाई है। इसी को लेकर मृतक के परिजनों से मंगलवार को कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत कंपनी के कर्मचारियो को मामले की जांच कर मृतक के परिजनों को नियमानुसार साहयता दिलाने के निर्देश दिए।

क्या था मामला
परिजनों द्वारा की गई शिकायत के अनुसार कालीपीठ ग्रिड में कार्यरत एक लाइनमैन ने लाइन का काम करने के लिए होकम प्रजापति को बिनी किसी विभागीय प्रक्रिया के अपने साथ रख लिया था। पिछले तीन साल लाइनमैन का काम मृतक होकम प्रजापति द्वारा ही किया जाता था। पांच जनवरी को पटवारी ने परमिट लेकर होकम को पोल पर चढ़ाया था। काम खत्म हो पाता इसके पूर्व ही अचानक लाइन चालू हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजगढ़ बाद में भोपाल में उपचार के दौरान २९ जनवरी होकम की मौत हो गई। होकम अपने घर में अकेला कमाने वाला था। ऐसे में तब से उसके परिजन सहायता के लिए कभी विद्युत कंपनी के कार्यालय तो कभी प्रशासन के चक्कर काट रहे है।