
राजगढ़. ब्यावरा की आगर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास गलत हितग्राही जारी करने की शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राही से राशि वापस लेकर पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत आगर में भगवान सिंह पिता चैन सिंह के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। जबकि गांव में इस नाम का कोई हितग्राही नहीं है। ऐसे में सूची में हुई ऋटि का लाभ उठाते हुए पंचायत सचिव मनोहर दांगी ने गांव के अन्य व्यक्ति भगवान सिंह पिता हरिसिंह को आवास योजना का लाभ देते हुए उसे आवास निर्माण की राशि जारी की थी।
जिसको लेकर गांव में रहने वाले एक और भगवान सिंह पिता धनसिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सहित कलेक्टर और अन्य अधिकारियों से की थी। शिकायत के आधार पर जिपं सीईओ ऋषभ गुप्ता ने भगवान सिंह पिता धनसिंह को पात्र हितग्राही मानते हुए उनकी शिकायत को उचित मानते हुए दूसरे भगवान सिंह से आवास की राशि वसूलने और योजना में धांधली करने वाले पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। साथ ही समय अवधी में उचित जवाब नहीं देने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
वही दूसरी तरफ खुजनेर स्कूल के प्राचार्या को प्राचार्य निलंबित। राजगढ़ के स्कूल परिसर में गंदगी को लेकर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुजनेर केप्रभारी प्राचार्य बंगाली बाबू को कलेक्टर ने निलंबित करने के आदेश जारी किए है। जानकारी अनुसार पिछले दिनो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुजनेर आगमन के दौरान इस विद्यालय के पास मुख्यमंत्री के लिए हेलीपेड बनाते हुए स्कूल को सेफ हाऊस बनाया गया था। जिसके चलते कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी वहां पहुंचे थे। इस दौरान स्कूल परिसर सहित शौचालय में मिली गंदगी को देखकर उन्होंने खासी नाराजगी जताई थी। बाद में कलेक्टर द्वारा स्कूल कप्रभारी प्राचार्य के निलंबन के आदेश दिए गए है।