राजगढ़

जब प्रेमिका ने शादी करने से किया इंकार, तो प्रेमी ने की ऐसी हरकत

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सिर मूंड जुलुस निकालकर थाने ले जाते पुलिसकर्मी।

2 min read
Jul 11, 2018
जब प्रेमिका ने शादी करने से किया इंकार, तो प्रेमी ने की ऐसी हरकत

राजगढ़/जीरापुर@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...
एक तरफा प्यार के चक्कर में शहर में एक छात्रा को सरे राह चाकू मारकर घायल करने का मामले सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक सिरफिरे युवक के विवाह के प्रस्ताव से इंकार कर दिया था। जानकारी अनुसार शहर के सुसनेर रोड शिवशक्ति धाम निवासी 19 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के साथ कन्या स्कूल में अंकसूची लेने गई थी। इसी बीच आरोपी धमेन्द्र पिता गोपाल जाटव वहां पहुंचा और छात्रा का हाथ पकड़ते हुए उससे अभद्रता करने लगा। आरोपी ने छात्रा से उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिससे मना करने पर आरोपी धमैन्द्र इतना बौखलाया कि वहीं छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू छात्रा की कलाई लगा और वह लहूलुहान हो गई। बीच बचाव में छात्रा का शोर सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने ओर आरोपी को पकडऩे दौडे लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो गया। इस बीच धमैन्द्र ने छात्रा को घटना की रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दिनदहाडे जिस जगह छात्रा को चाकू मारने की घटना हुई वहां से जीरापुर थाना महज १०० मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद आरोपी ने न सिर्फ घटना को अंजाम दिया बल्कि अपराध के बाद वह साफ बचकर भी निकल गया। बाद में पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर धारा 354, 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को गंजा कर निकाला जुलुस
दोपहर करीब एक बजे कन्या स्कूल के पास छात्रा को चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिस घटना के कारीब पांच घंटे बाद पुलिस ने शहर के इंदर चौरहो से आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद शहर वासियों को अपराधो से दूर रहने की सीख ओर आरोपी को सबक के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी को सिर मूंड इंदर चौराहे से लेकर थाने तक पैदल जुलुस निकाला। जिसमें पुलिस वालों सहित बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

नानाखेड़ी मर्डर केस: पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े आरोपी

Published on:
11 Jul 2018 11:17 am
Also Read
View All