राजगढ़

Double Tragedy : मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर थाने गया शख्स, बाहर निकला तो बाइक भी चोरी

Double Tragedy : जिले में चोरों का आंतक हैं। यहां एक शख्स के साथ डबल ट्रेजेडी हो गई। मोबाइल चोरी जाने के बाद युवक अपनी बाइक पर सवार होकर मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वो थाने से बाहर निकला तो उसकी बाइक भी चोरी चली गई। पुलिस दोनों चोरियों की जांच में जुट गई है।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2024, 2:54 PM IST
stolen case

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में चोरों को पुलिस और कानून व्यवस्था का बिल्कुल भी खौफ नहीं बचा है। इसकी ताजा बानगी ये है कि यहां एक शख्स के साथ डबल ट्रेजेडी ( Double Tragedy ) हो गई है। दरअसल, जिले के अंतर्गत आने वाले पचोर में चोरों ने पुलिस ( pachore police ) को तगड़ी चुनौती दे दी है। यहां बेखौफ बदमाशों ने पहले तो बाजार में शख्स का मोबाइल चोरी ( Mobile Theft ) किया, जिसके बाद फरियादी चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। युवक के साथ दूसरी ट्रेजिडी उस समय हुई, जब वो मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराकर बाहर निकला। यहां बेखौफ बदमाश थाना परिसर से ही उसकी बाइक चोरी ( bike theft ) करके फरार हो गए। इसके बाद एक बार फिर युवक को थाने में जाकर बाइक चोरी की शिकायत भी दर्ज करानी पड़ी। फिलहाल, पुलिस अब इन दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

जिले के पचोर क्षेत्र में घटी ये घटना बता रही है कि यहां चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं कि पहले तो उन्होंने शायद तभी जेडी मार्केट स्थित शराब ठेके के सामने से सुनील तोमर नामक शख्स का मोबाइल किसी ने जेब से निकाल लिया। इसी बीच कुछ लोगों ने फरियादी को मोबाइल चोरी की सूचना पुलिस थेने में दर्ज कराने के लिए कहा।

जिसे बाइक पर बैठाकर लाया वो ही थाने से बाइक लेकर फरार

इस बीच घटनास्थल से ही फरियादी सुनील तोमर एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी बाइक पर बैठाकर थाने लेकर पहुंचा। अपनी बाइक को थाने के बाहर खड़ा करने के बाद वो अंदर चला गया। वहां पर पदस्थ पुलिस अधिकारी ने मोबाइल चोरी के बारे में आवेदन लिखने की बात कही। आवेदन देने के बाद फरियादी जब थाने से बाहर निकला तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गईं। क्योंकि, जिस स्थान पर उसने अपनी बाइक पार्क की थी, वहीं ना तो बाइक मौजूद थी और न ही वो अज्ञात शख्स जिसे वो अपने साथ घटना स्थल से लेकर आया था। फिलहाल, पीड़ित की दूसरी शिकायत भी दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

Updated on:
10 May 2024, 2:54 PM IST
Published on: