राजगढ़

MP में दो भीषण बस हादसों में दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल, दर्जनों गंभीर रेफर

MP Bus Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़-ब्यावरा के साथ ही नरसिंहगढ़ में हुए दो भीषण सड़क हादसे। पहला नेशनल हाईवे 52 पर तो दूसरा एनएच 46 के पास, मासूम बच्ची समेत 2 की मौत, गंभीर घायलों को रेफर किया

2 min read
Apr 24, 2026
Rajgarh narsingh garh bus accident: ऊपर- राजगढ़ के ब्यावरा में बस हादसे में क्षतिग्रस्त बस तथा नीचे नरसिंहगढ़. दूसरे हादसे में इस तरह बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।(photo:patrika)

MP Bus Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़-ब्यावरा और नरसिंहगढ़ की शुक्रवार की सुबह हादसों के नाम रही। यहां अलग-अलग दो बस हादसे हुए, जिनमें एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इन दोनों बस हादसों में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से करीब दर्जनभर को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किय गया है।

ये भी पढ़ें

फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी! MPESB भर्ती में बड़ा खेल, निशाने पर अधिकारी

पहला हादसा तड़के 4 बजे

पहला हादसा शुक्रवार की तड़के करीब 4 बजे करनवास के पास हुआ। जहां इंदौर से ग्वालियर जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े पंक्चर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक भी पलट गया। हादसे में बस के कैबिन में बैठे कंडक्टर कल्लू उर्फ परमानंद (33) निवासी बिजलीपुरा, थाना तुर्सादा, जिला दतिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 28 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से प्राथमिक उपचार के बाद 5 से अधिक गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया।

नींद में थे यात्री, धमाके से मची चीख- पुकार

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त अधिकांश यात्री नींद में थे, ऐसे में तेज रफ्तार बस जैसे ही ट्रक से टकराई तो मौके पर चीख-पुकार मच गई। उसी वक्त टक्कर से ट्रक जैसे ही पलटा तेज धमाके जैसी आवाज आई और यात्री दहशत में आ गए। रोते-बिलखते यात्रियों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

दूसरा हादसा: फोरलेन पर मिट्टी के ढेर में घुसी बस, एक की मौत, 7 गंभीर

दूसरा हादसा एनएच-46 पर नरसिंहगढ़ गादीया के पास शुक्रवार अलसुबह करीब 7 बजे हुआ। जिसमें लखनऊ से इंदौर जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर मिट्टी के ढेर में घुस गई और टक्कर से अगला हिस्सा बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई। वही करीब 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, मासूम की मौत

हादसे में खजराना इंदौर निवासी मासूम अहमद (2) की मौत हुई है। मासूम का परिवार रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

लापरवाही बनी काल… क्लीनर चला रहा था बस, दूसरे में नींद ने छीनी जिंदगी

दोनों ही हादसों में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही सामने आई है। करनवास के पास हुए हादसे में चालक लापरवाही पूर्वक और तेज रफ्तार में बस चला रहा था, यही कारण है कि सड़क के साइड में खड़े ट्रक में जा घुसा। वही नरसिंहगढ़ के पास हुए हादसे में तो लापरवाही की हद ही पार कर दी, चालक ने क्लीनर को बस का स्ट्रिंग थमा दिया।

ब्यावरा से ही क्लीनर बस चल रहा था। रास्ते में बस लहराते हुए जा रही थी, एक जगह सड़क से नीचे उतरने से बाल-बाल बची। यात्रियों ने टोका भी, लेकिन अनसुना कर दिया। थोड़ी आगे जाकर बस मिट्टी में धंस गई। जिसने मासूम की जिंदगी छीन ली।

ये भी पढ़ें

CMO में बड़ा फेरबदल, एमपी की नई टीम तैयार, ये अफसर रहेंगे सीएम के खास
Updated on:
24 Apr 2026 03:12 pm
Published on:
24 Apr 2026 10:50 am
Also Read
View All