राजगढ़

ट्रांसफर होते ही लेडी डॉक्टर ने डाला ऐसा स्टेट्स की मच गया हड़कंप…

mp news: वॉट्सएप स्टेटस पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर महिला डॉक्टर निलंबित..।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2025, 3:35 PM IST
rajgarh
फोटो सोर्स- DrAkanksha Mehar सोशल मीडिया अकउंट

राजेश विश्वकर्मा
mp news: मध्यप्रदेश में इन दिनों ट्रांसफर का दौर चल रहा है हर विभाग में ट्रांसफर चल रहे हैं। इसी बीच राजगढ़ में एक महिला डॉक्टर के ट्रांसफर होने के बाद उनके वॉट्सएप स्टेट्स ने हड़कंप मचा दिया। स्टेट्स जैसे ही वायरल हुआ तो उसमें प्रयोग किए गए अनर्गल शब्दों को देख स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने तुरंत महिला डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। चलिए बताते हैं पूरा मामला…

लेडी डॉक्टर आकांक्षा सिंह निलंबित

सोशल मीडिया पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी करने पर राजगढ़ जिला अस्पताल में लंबे समय तक पदस्थ रहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा सिंह को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और खुद के व्हाट्सएप स्टेटस पर अनर्गल शब्दों का प्रयोग करने पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। डॉ. आकांक्षा सिंह का कुछ ही दिन पहले राजगढ़ से नीमच ट्रांसफर हुआ है और उसके बाद ही उन्होंने अपने वॉट्सएप पर ये स्टेट्स लगाया था। हालांकि स्टेट्स में डॉ. आकांक्षा सिंह ने किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन ये जरूर समझ आ रहा है कि ट्रांसफर को लेकर किसी के आदेश पर उन्होंने तीखी टिप्पणी की है।

वॉट्सएप स्टेट्स में ये लिखा…

डॉ. आकांक्षा सिंह ने अपने वॉट्सएप स्टेट्स पर लिखा- याद रहे स्वयं के व्यय पर और अपनी मनचाही जगह पर… पीछा छूटा अपना तो…नोट : लेटर हेड पर जिन आदरणीय उछल-उछलकर लिख दिया था कि हमारा ट्रांसफर कर दिया जाए, वह अपनी एप्लीकेशन डस्टबिन से उठा लें, वह वहीं पड़ी है अब तक। 27 मई को ये स्टेट्स डॉ. आकांक्षा सिंह ने लगाया था। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मप्र सिविल सेवा नियम-1966 के नियम-3 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। उनका यह आचरण शासकीय सेवकों के पदेय दायित्वों के विरोध में पाया गया है।

Updated on:
30 May 2025, 3:35 PM IST
Published on: