राजगढ़

एमपी में भिड़े पुलिसकर्मी, थाने में एसआई-एएसआई में मारपीट, टीआई ने किया बीच बचाव

MP News: बीट में दखलअंदाजी को लेकर एसआई और एएसआई के बीच हुआ विवाद, थाने के अंदर से धक्का-मुक्की करते हुए बाहर आए, दोनों में हुई गुत्थम-गुत्थी।

2 min read
Mar 21, 2026
police fight si asi clash bhojpur police station (ai image)

वीरेन्द्र जोशी, ब्यावरा

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाने में पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां थाने में एसआई और एएसआई आपस में भिड़ गए और कहासुनी हो गई, कहासुनी के बाद दोनों के बीच थाने में धक्का-मुक्की हुई और फिर थाना परिसर के मैदान में दोनों गुत्थम-गुत्था हो गए। थाना परिसर में हो रहे शोर शराबा सुनकर थाना प्रभारी बाहर आईं और पुलिसकर्मियों की मदद से गुत्थम-गुत्था हो रहे एसआई और एसआई को एक दूसरे से छुड़ाकर अलग-अलग किया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है, थाना परिसर में हो रही पुलिसकर्मियों के बीच की लड़ाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लग गई थी।

ये भी पढ़ें

कार में जिंदा जली पत्नी, डॉक्टर पति बचा, भाई बोला- बेहोश थी दीदी या पहले ही मर चुकी थी?

थाने में भिड़े एसआई-एएसआई

घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है, सूत्र बताते हैं कि एक दूसरे की बीट में हिस्से-बांटे को लेकर दोनों में यह विवाद हुआ था। हालांकि पूरी वारदात थाने के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। भोजपुर थाने में पदस्थ एसआई विनोद मीना और एएसआई अशोक कटारिया डे- ड्यूटी ऑफिसर की टेबल के पास बैठे थे। तभी दोनों में एक-दूसरे की वीट में दखलअंदाजी व पैसों के हिस्से को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस बढ़ने लगी और फिर दोनों एक दूसरे को गालियां देते हुए धक्का- मुक्की करते हुए थाने से बाहर निकलकर मैदान में आ गए। थाना परिसर में स्थित चबूतरे के पास आकर झूमाझटकी करते हुए दोनों एक-दूसरे से गुत्थम- गुत्था हो गए।

टीआई ने किया बीच बचाव

थाना परिसर में अचानक लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर टीआइ संगीता शर्मा तुरंत अपने आवास से निकलकर बाहर आईं और फोर्स की मदद से दोनों को एक दूसरे से छुड़वाकर अलग-अलग किया। टीआई ने तुरंत दोनों पुलिसकर्मियों को समझाईश देकर मामला शांत कराया। थाना परिसर में हो रहे पुलिस कर्मियों के विवाद को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। भोजपुर थाना टीआई संगीता शर्मा ने बताया कि छोटी मोटी बहस और कहासुनी हुई थी। दोनों का परिवार यहां रहता नहीं है। बाहर हैं, इसलिए तनाव में थे। अब ऐसे में लड़ने जाएं तो किस से जाएं, इसलिए आपस में ही लड़ लिए। हमने दोनों को समझाइश देकर शांत करा दिया था।

ये भी पढ़ें

एमपी के प्रसिद्ध कथावाचक कांग्रेस में शामिल, जीतू पटवारी ने दिलाई सदस्यता

Updated on:
21 Mar 2026 06:43 pm
Published on:
21 Mar 2026 06:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर