राजगढ़

‘तुम्हारा जीवन खराब कर दूंगा’, MP में महिला के घर में घुसा TI, VIDEO वायरल

MP News: मध्य प्रदेश में टीआई का एक धमकीभरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बिना महिला पुलिस के बुजुर्ग को डराते नजर आ रहे हैं और एफआईआर में नाम जोड़ने की धमकी देते दिख रहे हैं।

4 min read
Apr 27, 2026
TI Threatening Woman Video Viral in Biaora (फोटो- Patrika.com)

(रिपोर्ट- राजेश विश्वकर्मा, राजगढ़)

TI Threatening Woman Video Viral: शराब गुर्गों के साथ कार्रवाई करने पूरा अमला झोंक देने वाले और अवैध शराब के नाम पर ठेकेदारों की मदद के लिए पूरा अमला लगा देने वाली राजगढ़ पुलिस को अपने विभाग की छवि खराब होने पर कार्रवाई करने में पसीने छूट रहे हैं। ब्यावरा टीआई वीरेंद्र धाकड़ के धमकी भरे वीडियो के वायरल होने के करीब पांच दिन बाद भी एसपी सहित आला अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। पुलिस की छवि खराब करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर देशभर में इस समय ट्रोल हो रहा है। (MP News)

ये भी पढ़ें

BIG NEWS: MP में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज

टीआई की दादागिरी का वीडियो वायरल, बुजुर्ग को दी धमकी

वीडियो में टीआई वीरेंद्र धाकड़ बिना महिला पुलिस को साथ लिए एक मामले में घर में घुस गए। जहां पर एक महिला ने उनका वीडियो बना लिया। जिसमें वे दादागीरी करते और टाई होने का रौब झाड़ते नजर आ रहे हैं। धाकड़ पड़ोनिया गांव में वे ठगी के आरोपी को पकड़ने गए थे। इस बीच उनकी परिजन से तीखी नोंक-झोंक हो गई। एक बुजुर्ग को धमकाते हुए वे बोले कि-

"रुपए तुम्हें दिए हैं, अब एफआइआर में तुम्हारा नाम भी जोड़ूंगा, बुढ़ापे में जीवन खराब कर दूंगा। इतनी धमकी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद महिला ने बनाया, जो कि अब ट्रोल हो रहा है।"

धोखाधड़ी के मामले में फरियादी के साथ पहुंचे टीआई

जानकारी के अनसुार अंकित सिसौदिया निवासी भाटपुरा सौंधिया ने कार खरीदने के लिए लोन लेना चाहाा। सिविल खराब होने स दिक्कत आ रही थी। इस पर पड़ोनिया के दीपक दांगी ने उससे 3.42 लाख रुपए लिए और गाड़ी फाइनेंस करवाने का कहा। बाद में न रुपए दिए न ही गाड़ी दिलवाई। उसने सिटी थाने में आवेदन दिया और शिकायत दर्ज करवा दी। धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कर लिया गया। इसी मामले में टाई धाकड़ बजाए किसी एसआई या अन्य पुलिसकर्मी को भेजने खुद चले गए। पड़ोनिया स्थित निवास में पहुंचे और बिना किसी सर्च वारंट मकान की तलाशी ली। इस पर एक बुजुर्ग को महिला भड़क गए।

महिला का आरोप- पुलिस रुपए लेकर हमें डरा रही

टाई की एंट्री होते ही महिला जया सौलंकी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि आप ऐसे नहीं घुस सकते। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस को रुपए खिला दिए हैं, इसीलिए हमारे घर में घुसकर जबरदस्ती कर रही, तलाशी ले रही लेकिन इनके पास वारंट नहीं है न कोई महिला पुलिसकर्मी। जया का आरोप है कि पुलिस नेघर की तलाशी बिना सर्च वारंट के ली। साथ ही तलाशी के चार घंटे बाद ही केस दर्ज कर दिया।

टीआई ने कहा- आरोपी को तलाशने तो आएंगे

करीब चार से पांच मिनट के वीडियो में टाई ने कहा कि आरोपी यहां रहता है तो यहीं आएंगे न, उसे तलाशेंगे तो सही। हमारे पास शिकायत आई है तो हम सर्चिंग कर रहे हैं। बुजुर्ग ने धमकाने का आरोप लगाया तो टीआई गुस्से में आ गए और उसे धमकी दे डाली की तुम्हारा नाम भी बढाऊंगा, बुढ़ापा खराब करवा दूंगा। धमकीभरे इसे वीडियो से ही टीआई जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

लोग बोले- केस सॉल्व करने की ये कैसी जल्दबाजी, टीआई खुद पहुंच गए?

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिकि्रयाएं इस वीडियो के ट्रोल होने के बाद सामने आ रही है। जिसमें लोग कह रहे हैं कि केस सॉल्व करने की यह कैसी जल्दबाजी? कई ऐसे केस हैं, चोरी, लूट सहित अन्य जिनमें पुलिस सॉल्व करने में कई दिन लगा देती है, आखिर इस केस में टीआई की क्या रुचि? कोई टिप्पणी कर रहा हैकि टीआई की धाकड़गिरी सामने आई, तो कोई कह रहा है कि रक्षक ही बने भक्षक। टाई और पुलिस की छबि इस वीडियो से धूमिल हुई है।

टीआई को प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण भी उजागर

ब्यावरा में व्यापक स्तर पर सट्टा चल रहा है और बीते साल चल रहा था। पत्रिका ने स्टिंग ऑपरेशन कर तत्कालीन एसपी को सबूत पेश किए थे लेकिन बावजूद इसके टीआई का कोई बाल तक बांका नहीं कर पाया। चर्चा है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते यह हो रहा है। राज्य मंत्री के विधानसभा के मुख्य थाने के थानेदार की यह दादागीरी सामने आई है और बगल में ही 30 किलोमीटर दूर सांसद का गृह नगर पचोर है। जिलेभर में यह चर्चा का विषय है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के किसी मंत्री, विधायक या सांसद की कीई प्रतिकि्रया सामने नहीं आई है। यानी सीधे तौर पर यहां राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

एसपी ने साधी चुप्पी

पुलिस की छबि धूमिल करने वाले इस वीडियो के बाद और इतने दिन तक तरह-तरह की प्रतिकि्रयाएं आने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिले के कप्तान एसपी अमित तोलानी ने इसमें चुप्पी साध रखी है, जिसे लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही एसडीओपी का कहना है कि आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, हमारे टीआई ने नियमानुसार ही कार्रवाई की है।

करनवास टीआई ने बिजली कंपनी के जेई को धमकाया था

वर्दी के दम पर दादागीरी दिखाने का यह पहला मामला नहीं है। आम तौर पर पुलिस की दादागीरी की किस्से जगजाहिर हैं। इससे पहेल बिजली कंपनी के जेई के साथ करनवास थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश जाट ने दादागीरी की थी, उन्हें धमकाया था। जिसके बाद जिलेभर के बिजलीकर्मियों ने ब्यावरा में विरोध जताया था। इसके अलावा हाल ही में ब्यावरा थाने में सप्ताहभर पहले पारिवारिक विवाद में भाई के साथ मारपीट की, पिता की हत्त्या के आरोप में पीड़ितों का आरोप है कि ब्यावार पुलिस ने ने भगा दिया था। 23 अप्रेल को फिर मारपीट हुई, इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। ऐसे अनगिनत केस हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में निष्कासित भाजपा नेता को मिला आयोग अध्यक्ष पद, कार्यकर्ता नाराज
Published on:
27 Apr 2026 04:29 pm
Also Read
View All