राजगढ़

MP Politics: काउंटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, Exit Poll 2024 को लेकर ये क्या बोले दिग्विजय और कमलनाथ

Exit poll 2024 में भाजपा की जीत के दावों को लेकर एमपी कांग्रेस का बड़ा खुलासा, दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए मतगणना एजेंट्स से किया अनुरोध, कमलनाथ ने भी किया बड़ा दावा

2 min read
Jun 03, 2024
MP Lok sabha Election Result 2024

एग्जिट पोल 2024 (Exit Poll 2024) में भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं, मतगणना एजेंट्स से कहा है कि सभी ने यह चुनाव बड़ी मेहनत से लड़ा है अब काउंटिंग के दिन की मेहनत बाकी है। हम लड़े हैं और हम जीतेंगे।

दिग्विजय ने उठाए सवाल

दिग्विजय ने ट्वीट किया कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीन जिलों में राजगढ़, गुना और आगर मालवा तक फैला हुआ है। अगर किसी टीवी चैनल को यहां एग्जिट पोल करना था तो उसको इन तीनों जिलों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे? राघौगढ़ से लेकर सुसनेर तक एक ही दिन में एक साथ वोट डालकर बाहर आ रहे लोगों से पूछना कि किसको वोट दिया और एग्जिट पोल तैयार करना संभव नहीं। इसके लिए कम से कम 100 लोगों से ऊपर की टीम चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में राजगढ़ शामिल नहीं है।

राजगढ़ में चुनाव आप सबकी कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से लड़ा गया है। बस एक काउंटिंग वाले दिन की मेहनत बाकी है। दिग्विजय ने मतगणना एजेंट्स से अनुरोध किया है कि जब तक नतीजा घोषित ना हो जाए तब तक अपनी टेबल ना छोड़ें।

कमलनाथ बोले भाजपा का झूठा प्रोपेगंडा

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित ट्वीट में कहा है कि भाजपा झूठा प्रोपेगंडा और मनोबल तोड़ने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। आप इन सब चीजों पर ध्यान मत दीजिए और सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाइए। मतगणना के समय फॉर्म 17 सी का मिलान सही तरीके से करें और ईवीएम खुलने का समय ध्यान से देखें। किसी तरह के दबाव में न आएं। छिंदवाड़ा ही नहीं पूरे देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का साथ दिया है। परिणाम अच्छे आएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर