राजगढ़

घर-घर से प्लास्टिक कचरा बटोरकर शहर संवार रहीं एमपी के ब्यावरा की महिलाएं, PM ने ‘मन’ से की जमकर तारीफ

PM Modi Praised MP Women: मध्य पदेश की ब्यावरा की महिलाओं की शहर को संवारने की अनूठी मुहिम की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा, पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्लास्टिक के कचरे से शहर का सौंदर्य बढ़ाने का काम कर रहीं महिलाओं और अन्य लोगों की तारीफ...
2 min read
Jun 29, 2026
PM Modi praised mp women campaign oin Mann Ki baat
PM Modi praised mp women campaign oin Mann Ki baat: प्लास्टिक के कचरे को रिसाइकल कर शहर की सूरत बदल रहीं एमपी के व्यावरा की महिलाओं को पीएम ने दी बधाई। (फोटो सोर्सछ मुहिम चलाने वाला ग्रुप- पत्रिका, पीएम मोदी- PM modi FB Page)

PM Modi Praised MP Women: ब्यावरा की महिलाएं घर संभालने के साथ शहर भी संवार रही हैं। सड़कों से प्लास्टिक कचरा बटोरकर उसे ईको-ब्रिक में बदलने वालीं महिलाओं की मेहनत राष्ट्रीय पहचान बन चुकी है। कभी ताने सुनती थी, अब उनके पहल की सराहना रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में की।

गाय को पॉलिथिन खाते देखा तो आया आइडिया

अभियान की शुरुआत आरएसएस से जुड़े अनिल कुशवाह ने 26 जनवरी को की। उन्होंने गाय को पॉलीथीन खाते देखा तो संघ के पंच परिवर्तन से प्रेरणा लेकर ठाना ह्रश्वलास्टिक खुले में नहीं रहने देंगे। महिलाओं को अभियान से जोड़ा। 5 माह में 200 किलो प्लास्टिक रीसायकल किया। नगरपालिका के जरिए प्लास्टिक जुटाने डस्टबिन लगाए।

अब 50 महिलाओं ने संभाली कमान

शुरुआत में 4-5 महिलाओं (PM Modi Praised MP Women campaign) ने साथ दिया। धीरे-धीरे संख्या बढ़ी। अब पिंकी मालवीय, सुमन कुशवाह समेत 50 सदस्यीय टीम मुहिम में जुटी है। युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। महिलाएं घर-घर जाकर प्लास्टिक-पॉलीथीन और खाली बोतलें जमा करती हैं। लोगों को सूखा-गीला कचरा अलग रखने के लिए जागरूक करती हैं।

पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में की तारीफ, जानें क्या बोले नरेंद्र मोदी

PM Modi: मन की बात क्रायक्रम में पीएम मोदी ने एमपी के ब्यावरा की महिलाओ और अभियान से जुड़े लोगों को दी शुभकामनाएं। (फोटो सोर्स: पत्रिका)

''ब्यावरा की बहनों (PM Modi Praised MP Women in Mann Ki Baat) ने प्लास्टिक कचरे को हटाने का संकल्प लिया। ये नहीं सोचा कि कोई आकर बदलाव लाएगा। इनके प्रयासों से प्लास्टिक को ईको-ब्रिक्स में बदला जाने लगा। इन्हीं ईकोब्रिक्स से सार्वजनिक स्थानों को सुंदर बनाया जा रहा है। मैं बहनों और इस अभियान से जुड़े साथियों को बधाई देता हूं।''

कचरे से 'कंचन' तक (PM Modi Praised MP Women work)

- पॉलीथीन को खाली बोतलों में भरकर ईको-ब्रिक्स बना रहे।

-इन ईको-ब्रिक्स का शहर के पार्क, गार्डन बॉर्डर और सजावटी संरचनाओं में उपयोग किया जा रहा है।

- हर घर से प्लास्टिक कचरा बटोरकर उसे रीसायकल किया जा रहा है। इसके बाद इससे ट्री-गार्ड, कुर्सी, बैंच, रॉड, डस्टबिन भी बनाए जा रहे हैं।

आसान नहीं थी मुहिम की शुरुआत

मुहिम की शुरुआत आसान नहीं थी। लोग कहते थे, इस(PM Modi Praised MP Women Eco Friendly Work) से क्या होगा, पर भरोसा था। एक बॉटल में 250-300 ग्राम पॉलिथीन आती है। इससे ईंट ठोस होती है।

-अनिल कुशवाह, पर्यावरण प्रेमी

Updated on:
29 Jun 2026 09:56 am
Published on:
29 Jun 2026 09:54 am