
(रिपोर्ट- वीरेंद्र जोशी, ब्यावरा)
Jewelry-Cash theft case- मध्य प्रदेश के ब्यावरा क्षेत्र के कांसौरकला गांव में आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने शनिवार- रविवार की दरमियानी रात को चोरों ने छह घरों पर धाबा बोल दिया। गांव में करीब डेढ़ से साढ़े 3 बजे के बीच सिलसिलेवार हुर्ईं इन घटनाओं में बदमाश तीनों घरों में से लाखों रुपए की ज्वैलरी, नकदी और बकरियां चुराकर ले गए। बदमाश सभी मकानों में पीछे से नसैनी लगाकर दाखिल हुए। घटना के बाद से ग्रामीण अपने घर व परिवार की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं। सूचना पर पहुंचे टीआइ सहित फोर्स ने तीनों घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिए हैं।
पहली घटना कांसौरकला में राजेश पुत्र अंतर सिंह राजपूत के घर में हुई हुई। राजेश के अनुसार, उनका परिवार दो मंजिला मकान के नीचे के कमरों में सो रहा था, तभी रात करीब एक से तीन बजे के बीच नसैनी लगाकर किचन की खुली खिड़की से घर में दाखिल हुए और ऊपर के कमरे में ही रखी अलमारी का लॉक व उसकी तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें रखे एक जोड़ कड़े व एक जोड़ पट्टे सहित करीब एक किग्रा चांदी और 20 हजार रुपए नकदी चुराकर ले गए।
बदमाशों ने राजेश के घर से ही चार मकान छोडक़र दिलीप प्रजापति के घर को भी निशाना बनाया। जहां भी बदमाश नसैनी के सहारे छत से घर में दाखिल हुए और ऊपर के कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोडक़र चांदी की 200 ग्राम वजनी पायल सहित अन्य गहने चुराकर ले गए। वहीं दिलीप के घर सटे जगदीश पुत्र कन्हैयालाल धनगर के घर में भी छत से घुसकर आंगन में बंधी लगभग 25 हजार रुपए कीमत की दो बकरियां भी चुराकर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि, बदमाश तीनों घरों में सेम पैटर्न पर पीछे की तरफ से नसैनी लगाकर घुसे हैं।
राजेश राजपूत, दिलीप प्रजापति और जगदीश धनगर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि, इसके अलावा बदमाशों ने केसरसिंह राजपूत के मकान में भी छत से चढ़े। यहां केसरसिंह राजपूत का बेटा सोया हुआ था, उसने शोर शराबा किया तो बदमाश कूदकर भाग निकले। वहीं थोड़ी दूरी पर स्थित धर्मेंद्र मीणा और राहुल राजपूत के मकान पर भी छत से चढ़े बदमाश ताला तोड़ रहे थे, तभी किसी की आंख खुली और शोर शराबा हुआ तो वहां से उन्हें वहां से भी भागना पड़ा।
कांसौरकला में तीन घरों में चोरी की घटना हुई है। हमने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। हमारी टीम लगी है, आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही खुलासा करेंगे।-शिवराजसिंह चौहान, टीआइ शहर थाना ब्यावरा