राजगढ़

Rajgarh News: भारतीय नौसेना में सेवा दे रही बेटी, इधर मां की सड़क हादसे में चली गई जान, चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Navy officer loses mother: एनएच-46 पर सोनकच्छ के पास हुए सड़क हादसे (Road accident) में महिला की मौत हो गई। महिला की एक बेटी भारतीय नौसेना में है। महिला के चार बच्चे जिन्हें वह पीछे छोड़ गई है।
2 min read
Aug 07, 2026
road accident female navy officer loses mother at nh46 sonkatch
Navy officer mother accident: बाइक के पास कड़ी महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर (फोटो सोर्स- Patrika)

Rajgarh Road accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना ने चार बच्चों को मां को हमेशा के लिए छीन लिया। नेशनल हाईवे-46 पर ब्यावरा स्थित सोनकच्छ और चौकी के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक के पास खड़ी एक महिला को अज्ञात वाहन बुरी तरह लील गया। हादसे में महिला की मौत हो गई।

सड़क किनारे पेशाब करने उतरा पति, पीछे से पत्नी को वाहन ने मार दी टक्कर

देहात पुलिस के अनुसार गोकुल बाई (40) पति हेमराज दांगी निवासी खेड़ी, नरसिंहगढ़ की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दंपती किसी निजी कार्य से ब्यावरा आ रहे थे। तभी गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे सोनकच्छ के समीप हेमराज ने बाइक सड़क किनारे रोकी और लघुशंका के लिए नीचे उतर गए। इस दौरान साइड में गोकुल बाई बाइक के पास खड़ी थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर महिला को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हादसा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजन पहले महिला को निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन बचाया नहीं जा सका। इसके बाद सिविल अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

टक्कर के बाद काफी दूर तक घसीटता

हादसा इतना दर्दनाक था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर के बाद महिला को काफी दूर तक घसीटा जिससे शरीर बुरी तरह छिल गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने टोल क्रॉस नहीं किया और फिर से वापस हो गया। हालांकि पुलिस और सीसीटीवी फुटेज के बाद ही टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सूचना मिलते ही अस्पताल में जमा हो गया पूरा गांव गोकुल बाई के तीन बेटियां और सात वर्षीय बेटा है। उनकी एक बेटी भारतीय नौसेना (Navy officer) में सेवा दे रही है। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। जैसे ही घटना की सूचना मिली बड़ी संख्या में गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा है।

Updated on:
07 Aug 2026 11:36 am
Published on:
07 Aug 2026 11:36 am