राजगढ़

पंडित बने सुरेश पचौरी, दिग्विजय सिंह के लिए कर दी बड़ी भविष्यवाणी

MP Loksabha 2024 News : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का भविष्य बता डाला ।

less than 1 minute read
Apr 23, 2024

मध्यप्रदेश में दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी उठापटक जारी है। इसी बीच पूर्व सीएम और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में प्रचार करने राजगढ़ पहुंचे थे। सुरेश पचौरी ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकराया था। इसपर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अभी राममंदिर जाने का मुहुर्त नहीं है।

दिग्विजय सिंह का आने वाला समय सही नहीं


सुरेश पचौरी ने दिग्विजय सिंह की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इन लोगों को मैंने 22 जनवरी के मुहूर्त के बारे में बताया। अब दिग्गी राजा की कुंडली भी देख लो। 18 अप्रैल से दिग्विजय सिंह की केतु की महादशा शुरू हो गई है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सवाल करने वाले दिग्विजय सिंह के लिए अब आगे का समय ठीक नहीं है। ये पंडित सुरेश पचौरी कह रहा है।

सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़ने का बताया कारण


कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले सुरेश पचौरी पूर्व सीएम शिवराज सिंह के साथ राजगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम तो पार्टी छोड़कर आए भैया, क्यों छोड़कर आए, जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना था। उसका निमंत्रण किसने ठुकराया, कांग्रेस ने ठुकराया और दिग्विजय सिंह ने क्या कहा कि मुहूर्त नहीं है।

Published on:
23 Apr 2024 03:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर