Dussehra festival 2023 : नवरात्र के बाद दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
राजनांदगांव। Dussehra festival 2023 : नवरात्र के बाद दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अभी चुनाव आचार संहिता चल रहा है। ऐसे में इसका रोड़ा दशहरा पर्व पर भी पडऩे वाला है। आचार संहिता के चलते दशहरा आयोजन समितियों को कार्यक्रम रात 10 बजे तक खत्म करना होगा। वहीं आयोजन के मंच से कोई नेता या पदाधिकारी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी मंच पर नहीं चढ़ पाएंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर सहित अंचल में तैयारियां जोरों से चल रही है।
संस्कारधानी में दशहरा पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। शहर के चार जगहों में बड़े आयोजन होते हंै। यहां बड़ी संख्या में लोग दशहरा पर्व देखने आते हैंं। पुलिस और प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था रहती है। चूंकि इस साल चुनाव आचार संहिता है तो ऐसे में नियमावली का कड़ाई से पालन आयोजन समितियों को
भी करना होगा।
आतिशबाजी होगी आकर्षण
शहर में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व में रामलीला के साथ आकर्षक आतिशबाजी और कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यही कारण है कि म्यूनिस्पल स्कूल, स्टेट स्कूल और गौरी नगर में आतिशबाजी पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यहां बाहरी कलाकारों द्वारा आतिशबाजी की जाएगी।
इंडियन आइडल फेम बांधेंगे समा
शहर के म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। यहां आयोजन का 16वां वर्ष होगा। यहां कंम्प्यूराइज्ड आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी, तो वहीं मुंबई से इंडियन आइडल फेम 12 के विजेता एवं मशहूर पाश्र्व गायक पवनदीप एवं उपविजेता अरुणिता कांजीलाल अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में समा बांधेंगे।