राजनंदगांव

Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोना 80 हजार रुपए के पार, चांदी ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड

Gold Silver Price: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के गहने सहित कपड़े और बर्तनों की डिमांड खूब रहती है, लेकिन सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए महिलाओं का आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर रूझान बढ़ा है।
1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 12:58 PM IST
Gold Silver Price

Gold Silver Price: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के गहने सहित कपड़े और बर्तनों की डिमांड खूब रहती है, लेकिन सोने की बढ़ती कीमत को देखते हुए महिलाओं का आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर रूझान बढ़ा है। इसमें महिलाओं को कम दाम में बेहतर ज्वेलरी मिल जा रही है। यह देखने में आकर्षक और बहुत ज्यादा कीमती नहीं होने के कारण महिलाएं इसे कभी भी उपयोग में ला सकती हैं। दरअसर सोना 80 हजार रुपए के पार पहुंच गया है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी दुकान की संचालक रोशनी ठिसके ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी में कई वेरायटी और डिजाइन मिलती है, जो सोने-चांदी के आभूषणों में नहीं मिल पाती है। चूंकि महिलाओं को गहने बहुत पसंद होते हैं, और वे अपने कपड़ों के आधार पर या मैचिंग करते हुए ज्वेलरी पहनना चाहते हैं ऐसे में आर्टिफिशयल ज्वेलरी एक बेहतर विकल्प होता है। यही कारण है कि इन दिनों आर्टिफिशियल ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी हुई है।

बाजार में दिवाली त्योहार को लेकर खरीददारी शुरू हो गई है। लोग घरों की रंगाई-पोताई से लेकर, इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े और बर्तन आदि की खरीददारी कर रहे हैं। इसके अलावा दो-पहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर आदि की पुष्य नक्षत्र और धनतेरस की तिथि के लिए भारी बुकिंग कराई गई है। इस दिवाली व्यापारियों को 5 करोड़ से अधिक की मार्केटिंग होने की उम्मीद है। इसे लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह है।

चाइना लाइट की मांग

लोग अपने घरों की सजावट के लिए चाइना कंपनी की लाइटों की खरीददारी कर रहे हैं। ये लाइट स्थानीय कंपनियों के मुकाबले कम दाम में मिल रहे हैं। इस चकाचौंध के बीच मिट्टी के दीयों की बिक्री कम हो गई है। हालांकि दिवाली त्योहार में मिट्टी के दीये का विशेष महत्व होता है।

Updated on:
23 Oct 2024, 12:58 PM IST
Published on: