राजनंदगांव

CG News: भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र बने राजनांदगांव के नए कलेक्टर, अभिषेक शांडिल्य होंगे नए आईजी

CG News: आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। राजनांदगांव आईजी रहे दीपक झा का सरगुजा तबादला हुआ है तो वहीं अभिषेक शांडिल्य राजनांदगांव के नए आईजी होंगे।

less than 1 minute read

CG News: राज्य सरकार की ओर से प्रशासनिक दृष्टिकोण से आईएएस और आईपीएस अफसरों को तबादला किया गया है। शासन की ओर से शनिवार को आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई। राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर तबादला हो गया है। अग्रवाल की जगह पर भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र राजनांदगांव के नए कलेक्टर होंगे।

भूरे जल जीवन मिशन और राज्य निर्वाचन आयोग का काम देख रहे थे। इधर शासन की ओर से आईपीएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। राजनांदगांव आईजी रहे दीपक झा का सरगुजा तबादला हुआ है तो वहीं अभिषेक शांडिल्य राजनांदगांव के नए आईजी होंगे। आईजी झा के राजनांदगांव में पदस्थ रहते पुलिस को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। आईजी के निर्देश पर ही शराब, गांजा तस्करी के बड़े मामलों का खुलासा हुआ।

Published on:
21 Apr 2025 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर