आईपीएस दीपक कुमार झा (Surguja IG) मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 13 जनवरी 1979 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के बोकारो में हुई। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2001 से 2004 तक हिंदुस्तान प्रेट्रोलियम में इंजीनियर की नौकरी की।