राजनंदगांव

एक झटके में उजड़ गया परिवार! मां-बेटी और बेटे की उठी अर्थी, राजनांदगांव में पसरा मातम

Rajnandgaon Road Accident: तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से बोलेरो सवार एक ही परिवार के मां-बेटी और बेटे की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों की एक साथ अर्थी उठी तो पूरा गांव गम में डूब गया।
2 min read
Chhattisgarh News
मां-बेटी और बेटे की उठी अर्थी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के लाखनी और साकोली के बीच शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो वाहन में सवार नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार लॉरी ने डीजल भराकर वापस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कवर्धा के पांच, राजनांदगांव जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के औराटोला गांव निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों और नागपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, औराटोला निवासी गायत्री उईके पति रुपेश उईके (30) अपनी बेटी सिटी उईके (6) और बेटे धैर्य उईके (4) के साथ बोलेरो में सवार होकर अन्य मेहमानों के साथ नागपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। बोलेरो लाखनी-साकोली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल भराने के लिए रुकी थी। डीजल भराने के बाद जैसे ही वाहन वापस हाईवे पर चढ़ रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार लॉरी ने बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया।

वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मुश्किल से बाहर निकाले गए शव

हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे में औराटोला की गायत्री उईके, उनकी छह वर्षीय बेटी सिटी और चार वर्षीय बेटे धैर्य की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

शाम को तीनों का अंतिम संस्कार हुआ

शुक्रवार शाम तीनों का गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। एक ही घर से मां, बेटी और बेटे की अर्थी एक साथ उठी तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। चिचोला चौकी प्रभारी योगेश पटेल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों का शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

Updated on:
12 Sept 2026 02:56 pm
Published on:
12 Sept 2026 02:56 pm
Also Read
View All
राजनांदगांव में शराब की तय कीमत से ज्यादा वसूली, उड़नदस्ते की जांच के बाद आबकारी उप निरीक्षक सस्पेंड

Rajnandgaon News: करोड़ों की जमीन को 23 लाख में करा ली रजिस्ट्री! बुजुर्ग महिला को तीन लोगों ने बनाया ठगी का शिकार, केस दर्ज

Rajnandgaon News: इलेक्ट्रिशियन का काम, लेकिन पहचान शिक्षक की… 15 साल से गरीब बच्चों को दे रहे नि:शुल्क शिक्षा

Chhattisgarh News: किसानों के लिए बड़ी राहत! इस जिले में खुलेंगे 24 नए धान खरीदी केंद्र, ये होंगी सुविधाएं

कभी हिंदी-छत्तीसगढ़ी बोलना भी मुश्किल था, आज लाखों के पैकेज पर नौकरी, छत्तीसगढ़ के शिक्षक ने बदल दी युवकों की जिंदगी