राजनंदगांव

CG Murder Case: धारदार हथियार से युवक की हत्या, पत्नी से कहा था – मैं घर आ रहा फिर… खेत में खून से सनी मिली लाश

Rajnandgaon Murder Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह चौकी के महरुमकला गांव में एक युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई।
less than 1 minute read
Raipur Crime News: डांस से मना करने पर युवक की हत्या, नाबालिग दोस्तों से साथ मिलकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह चौकी के महरुमकला गांव में एक युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। शव को गांव के कच्चे रास्ते में छोड़ दिया गया। पुलिस घटना स्थल से चाकू बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को महरुमकला खार में खून से लथपथ हालत में एक युवक की लाश मिली। शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। युवक का लाश महरूमकला और भरदाखुर्द के बीच खेत जाने वाले कच्चे रास्ते में मिली है। युवक के शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं गर्दन के पास धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया।

पत्नी को घर लौटने की बात कही थी

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ठेलकाडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी महिलांगे ने बताया कि मृतक युवक की पहचान मुकेश पिता मंगतू जोशी उम्र 48 वर्ष डूमरडीहखुर्द के रूप में हुई है। गुरुवार को मुकेश जोशी मरकामटोला का मड़ई गया था। गुरुवार शाम 5 बजे उसने अपनी पत्नी को मोबाइल पर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह उस रात को घर नहीं पहुंचा।

Updated on:
25 Jan 2025 11:26 am
Published on:
25 Jan 2025 11:26 am
Also Read
View All
सरकार गा रही विकास का गान! राजनांदगांव में 82 किमी हाईवे बदहाल, टोल नाके पर वसूली पूरी

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जर्जर स्कूलों का बदलेगा हाल, बनेंगे अतिरिक्त कक्ष, जानें कब शुरू होगा काम?

Rajnandgaon News: बच्चों की परीक्षा रद्द कर सेवा संकल्प कार्यक्रम में भेजा, कांग्रेस ने शिक्षा विभाग के कार्यालय का किया घेराव

राजनांदगांव NH मेंं फिर बड़ा हादसा, ट्यूशन से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही मौत

नवरात्र से पहले सड़क की बदहाली बनी चिंता, इसी रास्ते से गुजरेंगे डोंगरगढ़ के पदयात्री, मरम्मत को लेकर जिम्मेदार बेपरवाह