16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder Case: महासमुंद में लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

Murder Case: महासमुंद पुलिस ने लूट और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने दो दिनों में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Jan 2025, 2:59 PM IST

CG Murder Case: महासमुंद में लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

CG Murder Case: महासमुंद पुलिस ने दो मामलों का खुलासा किया है। हत्या और हत्या का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी की नीयत व आपसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात पुरुष का शव ग्राम बरेकेल कला के एक मकान व खुले मैदान के पास पड़ा है। जिसके शरीर, चेहरे, सिर, गले में चोट के निशान हैं। अज्ञात शव की पूछताछ की जा रही थी। बाद अज्ञात मृत पुरुष की पहचान शिवा यादव पिता सुखराम यादव निवासी ग्राम कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया हत्या होना प्रतीत हुआ। अज्ञात आरोपी ने हत्या कर मोटर साइकिल व मोबाइल को लेकर भाग जाना पाया गया। पुलिस ने दोनों घटना की विवेचना शुरू की।

मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामेश्वर सोनवानी को लगातार ग्राम झलप क्षेत्र में घटना स्थल के आस पास देखा गया है। ग्राम लामीडीह से रामेश्वर सोनवानी पिता केजऊ राम सोनवानी (24) से पूछताछ की। उसने बताया कि करीब चार-पांच वर्ष पहले आरोपी रामेश्वर सोनवानी झलप के अमित क्लाथ स्टोर्स में काम करता था। चोरी की रकम मिलने की संभावना पर 14 जनवरी को रायपुर से झलप आया और दीवार को फांदकर महावीर गोयल के घर की छत में छुप गया था। मार्निंग वाक में निकला तो ताला को तोड़कर महावीर गोयल के बेटे सौरभ गोयल को चाकू दिखाया। विरोध करने पर सौरभ गोयल को चाकू से वार कर रायपुर भाग गया। इस पर जुर्म दर्ज किया।

यह भी पढ़े: जशपुर में डबल मर्डर… खाना नहीं बनाया तो पत्नी की ले ली जान, दूसरी घटना में दुष्कर्म कर पति ने वीभत्स तरीके से मार डाला

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

उसके बाद आरोपी रामेश्वर सोनवानी 17 जनवरी को रायपुर से बस में बैठकर टोल प्लाजा ग्राम झलप आया। 17 की रात में ग्राम कसहीबाहरा निवासी शिवा यादव, जो कि आरोपी से पहले से परिचय था। वह अपनी बाइक से टोल झलप आया था। शिवा यादव ने आरोपी को सेकंड हैंड बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजे 0816 को दिखाकर खरीदना बताया।

दोनों शराब पीने के बाद कसहीबाहरा होते हुए ग्राम बरेकेल कला स्कूल के सामने बैठकर बीड़ी पीने लगे। इसी बीच दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी रामेश्वर सोनवानी ने कंक्रीट युक्त ईंट से शिवा यादव की आंख व गले में वार कर हत्या कर लाश को मैदान के पास घसीटकर ले जाकर रख दिया। चोरी में भी नाम होने आरोपी पकड़ा गया।