पहला मामला ग्राम कामारिमा माझापारा चौकी पंडरापाठ का है, मामले के प्रार्थी प्रमोद राम पिता मटकू राम उम्र 24 वर्ष निवासी माझापारा कामारीमा ने 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 19 जनवरी को उसका जीजा आरोपी राकेश राम पिता परशु राम उम्र 25 वर्ष जाति कोरवा निवासी कामारीमा माझापारा व उसकी दीदी, मृतका सरस्वती बाई दोनो उसके घर मेहमान आए थे। उसके घर में हड़िया शराब पिए, फिर शाम को 5 से 6 बजे के लगभग अपने घर चले गए।