पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना और मध्यप्रदेश से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बीजापुर जिले में बेची जा रही है। इस पर बासागुड़ा पुलिस ने स्कूलपारा निवासी तिरुपति जंगम के हीरापुर में स्थित किराए के मकान में छापा मारा। यहां से 1789.44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसमें गोवा ब्रांड शराब: 116 पेटी (1089.360 लीटर), मैकडॉवेल नंबर 1: 7 पेटी (60.480 लीटर), किंगफिशर बीयर: 82 पेटी (639.600 लीटर) शामिल है। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 10,73,800 रुपये आंकी गई है।