राजनंदगांव

CG Naxal News: डेढ़ लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुरक्षा बलों के खिलाफ कर रहा था बड़ी साजिश

Rajnandgaon News: टीसीओसी सप्ताह के दौरान गढ़चिरौली पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुरक्षा दलों को नुकसान पहुंचाने के साजिश करने के आरोप में सदस्य को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2024, 8:58 AM IST
Feature image

Chhattisgarh News: टीसीओसी सप्ताह के दौरान गढ़चिरौली पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुरक्षा दलों को नुकसान पहुंचाने के साजिश करने के आरोप में सदस्य को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार नक्सलियों का टीसीओसी सप्ताह चल रहा है। इस दौरान नक्सली किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं। पुलिस ने गढ़चिरौली जिला के नेलगोंड़ा निवासी दिलीप मोतीराम पेदाम को नक्सलियों के लिए कार्य करने और पुलिस के खिलाफ साजिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नक्सली समर्थक दिलीप मोतीराम पेदाम 2023 में नेलगोंदा के जंगल में विस्फोटक भी लगाया था। वहीं उस पर कई तरह के नक्सल अभियान में जुडक़र पुलिस व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

Updated on:
24 Apr 2024, 8:58 AM IST
Published on: