राजनंदगांव

CG News: आचार्य विद्यासागर सिर्फ संत नहीं, युग पुरुष थे! अमित शाह

CG News: राजनांदगांव जिले में धर्मनगरी डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ स्थली में आचार्य विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव मनाया गया।

3 min read

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में धर्मनगरी डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ स्थली में आचार्य विद्यासागर महाराज का प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव मनाया गया। गुरुवार को समापन अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने यहां 4 एकड़ रकबे में आचार्य की स्मृति में बनने वाले गुरु मंदिर का शिलान्यास किया। आचार्य के नाम से 100 रुपए के सिक्के के साथ ही डाक विभाग की ओर से विद्यायतन नाम से लिफाफा जारी किया गया।

CG News:आचार्य के नाम से 100 रुपए का सिक्का

अष्टधातु से तैयार आचार्य के 108 पदचिन्हों का भी अनावरण किया गया। पदचिन्हों को देशभर के दिगंबर मंदिरों में भेजा जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री शाह ने कहा कि मैं आचार्य विद्यासागर महाराज को मन से मानता हूं। वे एक जैनाचार्य व संत ही नहीं थे बल्कि एक युग पुरुष थे।

उन्होंने जीवनभर समाज को एक नई दिशा देने के लिए काम किया। उन्होंने नए विचार और युग का परिवर्तन किया। भारत की भाषा, संस्कृति व परंपरा को मजबूत बनाने हमेशा पक्षधर रहे। गृहमंत्री शाह ने कहा कि आचार्य के उपदेशों को आत्मसात करना हमारा कर्तव्य है। वहीं यह वक्त कार्यांजलि देने का है। यह संत परंपरा का सम्मान है।

आचार्य के संदेश से प्रेरित था जी 20 का आमंत्रण पत्र

उन्होंने बताया कि वे आचार्य से पांच बार मिले हैं, अक्सर वे भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन के लिए मार्गदर्शन देते थे। आचार्य कहते थे कि भारत का गौरव व संस्कृति की पहचान विश्वभर में होनी चाहिए। आचार्य ने ही इंडिया की जगह भारत कहने पर जोर दिया।

इसी संदेश से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 की बैठक बुलाई तो अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों भेजे गए आमंत्रण पत्र में इंडिया नहीं बल्कि भारत लिखकर भेजा था। आचार्य के संदेश के बाद प्रधानमंत्री ने बिना कोई राजनीति किए देश का नाम भारत कर दिया।

समाधि स्थली का नाम विद्यायतन

समाधि स्थली का नाम विद्यायतन रखा गया है। यह स्थली युगों-युग तक आचार्य के उपदेशों व सिद्धांतों के प्रचारक के रूप में पहचानी जाएगी। गृहमंत्री शाह ने कार्यक्रम के दौरान आचार्य की ओर से लिखित मूकमाटी महाकाव्य पुस्तिका का विमोचन किया। जैन समाज ने कागज की जगह पर चांदी की परत से पुस्तिका तैयार की है, इसका विमोचन किया गया।

ये मुनिजन व अतिथिगण रहे उपिस्थत

कार्यक्रम में मुनि समय सागर, मुनि आगमसागर, पुनीत सागर, आर्यिका गुरुमति माताजी, आर्यिकारत्न दृणमति माता, जैन समाज के अशोक पाटनी, महोत्सव के अध्यक्ष विनोद बड़जात्या, श्रीकांत प्रभात जैन, विनोद जैन, मनीष जैन सहित जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने भी संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद संतोष पांडेय, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।

Updated on:
07 Feb 2025 07:54 am
Published on:
07 Feb 2025 07:53 am
Also Read
View All
शिवा बुक गैंग का करोड़ों का नेटवर्क ध्वस्त, नाम बदलकर 100 पैनल और फेयर प्ले के नाम से चल रहा था अवैध कारोबार, 13 आरोपी गिरफ्तार

कमजोर महिलाओं को बनाया निशाना, धर्मांतरण के खेल में विदेशी फंडिंग का शक… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

निर्वस्त्र कर छात्रों को स्टंप से पीटा, मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं… एकलव्य विद्यालय में अत्याचार का खुला राज

विदेशी फंडिंग से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण! ग्रामीणों को किया जा रहा था प्रभावित, कई जिलों तक फैला तार…

CG Murder Case: मड़ई मेले में हिंसा… झूले के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

अगली खबर