राजनंदगांव

CG News: छत्तीसगढ़ के इस गांव में मंदिर व जंगल जाने पर लगी रोक! जानें ये बड़ी वजह

CG News: पहाड़ी क्षेत्र की ओर लोगों का हमेशा आना-जाना लगा रहा है, उस रास्ते को वन विभाग ने एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने सर्चिंग भी की।

less than 1 minute read

CG News: नगर के समीप पहाड़ी जंगल में ब्लैक पैंथर की हलचल तेज हो गई है। 10 दिनों से तेंदुए को देखा जा रहा है। दो दिन पहले भी तेंदुए को गुफा की ओर जाते हुए देखा गया। वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद से नगर में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है।

कच्चे रास्ते को किया बंद

पहाड़ी क्षेत्र की ओर लोगों का हमेशा आना-जाना लगा रहा है, उस रास्ते को वन विभाग ने एक सप्ताह पहले ही बंद कर दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने सर्चिंग भी की। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि 10 साल पहले तक उक्त पहाड़ पर पहले भी तेंदुआ दिखाई देते थे, चूंकि पहाड़ लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ है।

महाराष्ट्र की सीमा से लगा है। इसलिए जंगली जानवर की चहलकदमी हमेशा सुनाई व दिखाई पड़ती है। महाराष्ट्र में अभ्यारण होने चलते वन्य प्राणियों की आवाजाही होती है। यहां गुफा व पर्याप्त जंगली सुअर होने चलते भोजन की कोई दिक्कत नहीं है, इसलिए काला तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है।

Updated on:
27 Feb 2025 04:17 pm
Published on:
27 Feb 2025 03:07 pm
Also Read
View All
गांव की महिलाएं बनीं जल सुरक्षा की पहरेदार, अब सिर्फ पानी नहीं.. उसकी शुद्धता भी तय करेंगी ‘जल बहिनी’

शिवा बुक गैंग का करोड़ों का नेटवर्क ध्वस्त, नाम बदलकर 100 पैनल और फेयर प्ले के नाम से चल रहा था अवैध कारोबार, 13 आरोपी गिरफ्तार

कमजोर महिलाओं को बनाया निशाना, धर्मांतरण के खेल में विदेशी फंडिंग का शक… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

निर्वस्त्र कर छात्रों को स्टंप से पीटा, मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं… एकलव्य विद्यालय में अत्याचार का खुला राज

विदेशी फंडिंग से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण! ग्रामीणों को किया जा रहा था प्रभावित, कई जिलों तक फैला तार…

अगली खबर