राजनंदगांव

छत्तीसगढ़ के इन 8 पीएमश्री स्कूलों में होगी संगीत की पढ़ाई, चयनित शिक्षकों को दी गई जिम्मेदारी

CG News: शिक्षा विभाग ने दीवाली पर्व से पूर्व ही संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली थी। चयनित शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में पदस्थापना भी कर दी गई है

less than 1 minute read
खैरागढ़ जिले के 8 पीएमश्री स्कूलों में होगी संगीत की पढ़ाई ( File Photo )

CG News: खैरागढ़ जिले के आठ पीएमश्री शासकीय स्कूलों में अब संगीत की पढ़ाई भी नियमित रूप से शुरू होगी। प्रदेश सरकार से मिले निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने दीवाली पर्व से पूर्व ही संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली थी। ( CG News ) चयनित शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में पदस्थापना भी कर दी गई है। अब, दीवाली अवकाश के बाद से इन स्कूलों में संगीत विषय की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

CG News: आशा का एक नया संकेत

म्यूजिक यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि अब तक संगीत शिक्षक केवल पीएमश्री स्कूलों में ही नियुक्त किए गए हैं। लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया के बाद सरकार के अन्य स्कूलों में भी संगीत शिक्षक भर्ती की संभावना बढ़ी है।

संगीत शिक्षकों की भर्ती की गई

जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने बताया कि सितंबर महीने में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। दिवाली से पूर्व इस प्रक्रिया को पूरा कर चयनित संगीत शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए थे। ये नियुक्तियां मार्च तक अस्थायी रूप में की गई हैं, लेकिन छात्रों को संगीत विषय की पढ़ाई अब नियमित रूप से मिलेगी।

संगीत शिक्षा का महत्व

संगीत की पढ़ाई न केवल बच्चों की मानसिक और भावनात्मक विकास में मदद करती है, बल्कि यह उनके सांस्कृतिक ज्ञान को भी बढ़ाती है। अब पीएमश्री स्कूलों में संगीत का अध्ययन बच्चों को एक नया और समृद्ध अनुभव देगा।

संगीत शिक्षकों की नियुक्ति

खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा सहित जिले के आठ प्रमुख पीएमश्री स्कूलों में संगीत शिक्षक छात्रों को संगीत की प्रारंभिक, भौतिक और विषय संबंधित शिक्षा देंगे। इन स्कूलों में प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

Updated on:
28 Oct 2025 02:18 pm
Published on:
28 Oct 2025 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर