राजनंदगांव

क्रूरता, महिला कांस्टेबल का सिर और हाथ-पैर काटकर फेंक दिया था नदी में, बेबस पिता थाने का लगा रहे थे चक्कर

डोंगरगांव थाना क्षेत्र के बगदई स्थित घुमरिया नदी में 23 अगस्त को मिली सर कटी लाश अंबागढ़ चौकी थाना में पदस्थ महिला आरक्षक आरती कुंजाम, पिता शिवबालक की है।

2 min read
महिला कांस्टेबल का सिर और हाथ-पैर काटकर फेंक दिया था नदी में, बेबस पिता थाने का लगा रहे थे चक्कर

राजनांदगांव. डोंगरगांव थाना क्षेत्र के बगदई स्थित घुमरिया नदी में 23 अगस्त को मिली सर कटी लाश अंबागढ़ चौकी थाना में पदस्थ महिला आरक्षक आरती कुंजाम, पिता शिवबालक की है। पुलिस हत्या की आशंका के मद्देनजर मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पानी में तैरते हुए मिली थी लाश
गौरतलब है कि 23 अगस्त गुरुवार को एक अज्ञात महिला की गर्दन व हाथ-पैर कटी नग्न अवस्था में लाश तैरते हुए मिली थी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट हुई थी। इधर घर नहीं लौटने पर महिला आरक्षक के परिजन अंबागढ़ चौकी पहुंच कर सोमवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए थे।

ये भी पढ़ें

संविधान की प्रतियां जलाने पर संयुक्त मोर्चा द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

दफनाए शव को बाहर निकालने पर हुई पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के शव को तीन दिन बाद रविवार को दफना दिया गया था। इस दौरान सोमवार को मृतिका आरती कुंजाम के पिता व परिजन चौकी थाना पहुंच कर अपने बेटी के घर नहीं लौटने की जानकारी दी।

21 अगस्त से महिला आरक्षक निकली थी घर से
बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक आरती कुंजाम 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से निकली थी। उनके परिजन 26 अगस्त को थाना पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए। इस आधार पर नदी में मिले महिला के शव की पहचान के लिए दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान परिजनों ने शव को आरक्षक आरती कुंजाम का होने की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है।

मंगलवार को हुई पहचान
डोंगरगांव के बगदई नदी के किनारे सिर कटी महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई थी। मंगलवार सुबह उसकी पहचान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लाश, अंबागढ़ चौकी में पदस्थ महिला आरक्षक की है। परिजनों ने बताया कि लाश आरक्षक आरती कुंजाम की है। जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आरती की पहचान पूरे क्षेत्र में दमदार महिला आरक्षक के रूप में थी। ऐसे में खौफनाक वारदात से लोग सहमे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

महिला समूहों को सशक्त बनाने किया जा रहा युद्धस्तर पर प्रयास
Published on:
28 Aug 2018 12:54 pm
Also Read
View All