राजनंदगांव

नाबालिग को शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime News: आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 1 अक्टूबर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

Crime News: थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म काम करने वाले आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला 29 सितंबर का है, जब पीड़िता की मां ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 30 सितंबर को लड़की को दस्तयाब कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राहुल सोनवानी (22 वर्ष), निवासी प्रभात नगर, थाना बसंतपुर को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें

CG Crime News: शादीशुदा होने के बाद भी आरक्षक ने की शादी, फिर बलात्कार कर… गिरफ्तारी न होने पर इच्छा मृत्यु की मांग

Crime News: आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 1 अक्टूबर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश साहू, उपनिरीक्षक ईशा ओग्रे और अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Updated on:
07 Oct 2025 05:35 pm
Published on:
02 Oct 2025 05:31 pm
Also Read
View All