CG Naxal's : छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी 11 लाख इनामी हार्डकोर महिला नक्सली ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
राजनांदगांव। CG Naxal's : छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी 11 लाख इनामी हार्डकोर महिला नक्सली ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाली महिला नक्सली छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र में कई नक्सली वारदातों में शामिल रही है।
गढ़चिरौली एसपी नीलोत्पल ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित आत्मसमर्पण योजना के कारण एवं हिंसा के जीवन से तंग आकर कई हार्डकोर नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इसी कड़ी में रजनी ऊर्फ कलावती समय्या वेलादी (28) निवासी ईरुपगुट्टा तहसील भोपालपट्टनम, जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण किया है।