राजनंदगांव

CG Fraud News: हर माह 3 लाख रुपए का मुनाफा देने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ की ठगी, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

Fraud News: बिजनेस में रकम लगाने के बाद हर माह ढाई से तीन लाख रुपए का मुनाफा देने का झांसा देकर एक युवक से डेढ़ करोड़ रुपए धोखाधड़ी की गई।

2 min read
Thagi (photo-patrika)

CG Fraud News: बिजनेस में रकम लगाने के बाद हर माह ढाई से तीन लाख रुपए का मुनाफा देने का झांसा देकर एक युवक से डेढ़ करोड़ रुपए धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी युवक ने मामले की शिकायत बसंतपुर पुलिस से की है। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि प्रार्थी इन्द्रजीत सिंग पिता अर्जन सिंग निवासी अनुपम नगर द कलर्स हाईटस ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 में संदीप सिंग राजपूत निवासी हरिओम नगर से वह मकाउ में मिला था। दोनों में जान, पहचान के बाद दोस्ती हो गई। मोबाइल पर बातचीत होने लगी। संदीप के पिता सुरेन्दर सिंग राजपूत से भी प्रार्थी की बातचीत होती रही।

ये भी पढ़ें

डिजिटल अरेस्ट की शिकार हुई महिला से 5 लाख की ठगी, शातिर ने ऐसे लगाया चूना, जानें

सुरेन्दर सिंग ने प्रार्थी को अपने फर्म एसटी ज्वेलर्स के नाम से व्यापार करने के लिए कहा, तो प्रार्थी ने मना कर दिया। लगातार प्रार्थी को फोन कॉल के माध्यम से व्यापार में शामिल होने की कहता रहा। व्यापार से हर माह ढाई लाख से तीन लाख देने का आश्वासन दिया।

इन आरोपियों के खाते में रकम का ट्रांजेक्शन

सुरेन्दर के बार-बार कहने पर प्रार्थी ने पंजाब नेशनल बैंक के खाता और मां हरजिंदर कौर के पंजाब एंड सिन्ध बैंक के खाते से फर्म एसटी ज्वेलर्स के ओनर आरोपी सुरेन्दर के पंजाब नैशनल बैंक के खाता में 37 लाख 26 हजार, आरोपी तजिन्दर कौर के बैंक ऑफ बडौदा के खाता 15 लाख, आरोपी सुखमदिप सिंग राजपूत के खाते में 21 लाख 11 हजार, आरोपी संदीप सिंग राजपूत के खाते में 14 लाख यूपीआई के माध्यम से और जसविन्दर सिंग निवासी अमृतसर पंजाब के खाते में डेढ़ लाख, आरोपी गुरूदेव सिंग निवासी अमृतसर पंजाब के खाते में 9 लाख और आरोपी फिरोज अली निवासी दिल्ली के खाते में ढाई लाख जमा किए।

इन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश

इसके अलावा एसटी ज्वेलर्स फर्म के खाते में 41 लाख 49 हजार और इसी फर्म के पोस्ट ऑफिस के खाते में 15 लाख 50 हजार रुपए कुल 1 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए डलवाए। आरोपियों ने एक राय होकर एसटी ज्वेलर्स में व्यापार करने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने आरोपी सुरेन्दर सिग राजपूत एसटी ज्वेलर्स के ओनर हरिओम नगर राजनांदगाव, तजिन्दर कौर राजपूत, सुखमदिप सिंग राजपूत, संदीप सिंग राजपूत, जसविन्दर सिंग अमृतसर, गुरूदेव सिंग अमृतसर पंजाब, फिरोज अली दिल्ली के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

ये भी पढ़ें

CG Thagi News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Published on:
24 Aug 2025 02:51 pm
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार

अगली खबर