CG Thagi News: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला वकील गीतांजली टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड-3 और चपरासी पद के लिए बाकायदा फर्जी नियुक्ति पत्र दी थी। पुलिस ने आरोपी गीतांजली के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।