प्रभारी प्राचार्य सहदेव मरकाम ने स्वीकार किया कि उन्होंने 30 लाख का लोन लिया था, जिसमें से अधिकांश राशि आगे वालों को दे दी। कई अन्य शिक्षक भी एचडीएफसी बैंक के संजय कुमार नामक खाते में राशि ट्रांसफर करने की बात स्वीकार कर चुके हैं। मार्च 2025 में अशोक खांडेकऱ सहित कुछ शिक्षकों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 100 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई या खुलासा सामने नहीं आया है।