राजनंदगांव

Breaking: रात में घर से निकला अनाज व्यापारी, गाड़ी लावारिस छोड़ रानीसागर में कूदकर दे दी जान

शहर के प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी संजय अग्रवाल (43) ने मंगलवार रात को रानीसागर में कूदकर आत्महत्या कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 1:08 PM IST
patrika
रात में घर से निकला अनाज व्यापारी, गाड़ी लावारिस छोड़ रानीसागर में कूदकर दे दी जान

राजनांदगांव. शहर के प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी संजय अग्रवाल (43) ने मंगलवार रात को रानीसागर में कूदकर आत्महत्या कर लिया। रात को ही बसंतपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया। सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। आत्महत्या करने की कोई ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रात ११ बजे घर से निकले फिर नहीं लौटे
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बल्देवबाग निवासी अनाज व्यापारी अग्रवाल मंगलवार सुबह 11 बजे से ही घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। उनका वहीं अनाज की दुकान है। परिजनों ने दोपहर को उनकी बहुत खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले।

लोगों ने लावारिस गाड़ी की दी सूचना
इसके बाद रात करीब 7.30 बजे रानी सागर के पास उनकी गाड़ी जूपिटर लावारिश खड़ी मिली। पचरी (तालाब की सीढ़ी) में उनका कपड़ा और चप्पल पड़ा हुआ था। लोगों ने लावारिस गाड़ी व रानी सागर में कपड़ा और चप्पल पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

देर रात किया शव बरामद
पुलिस मौके पर पहुंचकर पतासाजी की। परिजनों को सूचना दी गई। कपड़ा, चप्पल व गाड़ी की पहचान के बाद रानीसागर में अनाज व्यापारी संजय की पतासाजी शुरू की गई। देर रात उनकी लाश पुलिस ने बरामद की और शव का मेडिकल कॉलेज के मरच्युरी में रखवा गया।

परिजनों का लिया जाएगा बयान
बसंतपुर टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव रात 11 बजे बरामद की गई। जांच चल रही है। परिजनों से बयान होने के बाद ही मामले में आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Published on: