राजनंदगांव

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में खुलासा, 6768 बोरा जब्त

CG Dhan Kharidi: धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र रामपुर का खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया।
less than 1 minute read
वादा अधूरा, कर्मचारियों का गुस्सा फूटा! कबीरधाम में 700 कर्मचारी हड़ताल पर, धान खरीदी बहिष्कार का ऐलान(photo-patrika)
वादा अधूरा, कर्मचारियों का गुस्सा फूटा! कबीरधाम में 700 कर्मचारी हड़ताल पर, धान खरीदी बहिष्कार का ऐलान(photo-patrika)

CG Dhan Kharidi: जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र रामपुर का खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण दौरान मौके पर समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी दिलीप चंद्राकर, ऑपरेटर नरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

निरीक्षण में धान खरीदी केंद्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धान उपार्जन केन्द्र रामपुर के सबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगाव को निर्देशित किया है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त धान उपार्जन केंद्रों का भौतिक सत्यापन संयुक्त जांच दल का गठन कर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
08 Jan 2025 03:25 pm
Published on:
08 Jan 2025 03:25 pm