गौतम भट्टाचार्य स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ विभाग में पदस्थ है। वह पिछले तीन साल से एक नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने नाबालिग को मोबाईल फोन गिफ्ट देकर दोस्ती की और फिर घटना को अंजाम दिया।
राजनांदगांव. स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ विभाग में पदस्थ कर्मचारी ने एक नाबालिग के साथ बेहद घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। चाइल्ड लाइन ने इसकी सुचना कोतवाली थाने में दी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार गौतम भट्टाचार्य स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ विभाग में पदस्थ है। वह पिछले तीन साल से एक नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने नाबालिग को मोबाईल फोन गिफ्ट देकर दोस्ती की और फिर घटना को अंजाम दिया।
यही नहीं इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। जिससे डर कर मासूम ने चुप्पी साधे रखी। इसकी जानकारी जब उसके पिता को हुई तो उन्होंने चाइल्ड लाइन को सूचित किया।
चाइल्ड लाइन की मदद से आरोपी के पास से तस्वीरें और वीडियो बरामद करने के बाद चाइल्ड लाइन के संचालक शरद श्रीवास्तव ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 377, पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग के पिता ने इस बात की शंका जताई है कि आरोपी उसके बेटे को नशीली दवाएं देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। साथ ही आरोपी ने और भी नाबालिग बच्चों के साथ इस तरह की हरकत की है। हालाँकि अबतक कोई ने पीड़ित सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: साजिश:गैर मर्द के प्यार में पागल पत्नी ने पति को दूध में जहर देकर मार डाला