राजनंदगांव

CG Crime: खंडहर में छिपा कर रखा था शराब, 497 पौवा जब्त

CG Crime: खंडहर में अवैध रुप से बिक्री करने बड़ी मात्रा में शराब छिपा कर रखा है। पुलिस तत्काल मौके पर रेड कार्रवाई की और खंडहर से 497 पौव्वा शराब बरामद कर आरोपी आरोपी मनीष मरकाम पिता प्रहलाद को गिरतार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 3:18 PM IST
CG Crime
CG Crime

CG Crime: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला कर कोचियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी मेें मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने राहुल नगर लखोली में रेड कार्रवाई कर एक कोचिया को गिरफ्तार किया है। कोचिया द्वारा शराब को एक खंडहर में छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने मौके से 497 पौव्वा शराब बरामद की है।

टीआई संजय बरेठ ने बताया कि असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब बिक्री के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मनीष मरकाम अपने घर राहुल नगर लखोली स्थित खंडहर में अवैध रुप से बिक्री करने बड़ी मात्रा में शराब छिपा कर रखा है। पुलिस तत्काल मौके पर रेड कार्रवाई की और खंडहर से 497 पौव्वा शराब बरामद कर आरोपी आरोपी मनीष मरकाम पिता प्रहलाद को गिरतार कर लिया।

Updated on:
9 Jan 2025, 3:18 PM IST
Published on: