
CG News: नए साल में शराब का शौक लोगों पर भारी पड़ गया। 31 दिसंबर की रात से 3 जनवरी तक यानी तीन दिनों में राजधानी में ही हेड इंजुरी व हड्डी फ्रेक्चर के 100 से ज्यादा केस आए। इसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई। आंबेडकर व निजी अस्पतालों के ट्रामा सेंटर पैक रहे। इस समय न्यूरो सर्जन व ऑर्थोपीडिक सर्जन काफी व्यस्त देखे गए। डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर मामलों में शराब का सेवन सड़क दुर्घटना का कारण बना।
नए साल की शुरुआत में शराब का सेवन के बाद होने वाली दुर्घटना के आंकड़े चौंकाने वाला है। विशेषज्ञों के अनुसार लोगों ने शराब का सेवन बहुत ज्यादा किया है। इन केसों में से अधिकांश में लोगों को सिर में चोटें आई हैं और कई लोगों के हाथ-पैर टूटे हैं। शराब सेवन के परिणामस्वरूप गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नए साल की शुरुआत में शराब का सेवन बहुत ज्यादा होता है।
कई शौकिया तौर पर नया साल मनाने के लिए शराब का सेवन करते हैं। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार कई हेड इंजुरी के केस काफी गंभीर थे। कुछ मरीज अभी भी बेहोशी हालत में हैं। दरअसल ब्रेन में ज्यादा चोट से उनके स्वास्थ्य में सुधार कम हो रहा है। हड्डी के फ्रेक्चर ऐसे हैं, जिसमें रॉड लगाने से लेकर प्लेट लगाने की जरूरत पड़ी है।
इसके अलावा शरीर के कई अंगों में चोट लगने वाले मरीज भी आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार लोगों को शराब का सेवन कम करना चाहिए। सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इससे न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान भी बचेगी। नए साल की शुरुआत में वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इससे दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ जाती है।
नए साल व होली में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। दरअसल लोग शराब सेवन ज्यादा करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों मौकों पर पहले भी दुर्घटना अधिक होने के आंकड़े आए हैं। (chhattisgarh news) एक अनुमान के अनुसार डेढ़ गुना दुर्घटना की संख्या बढ़ जाती है। नए साल में लोग घर से बाहर निकलते हैं। ज्यादातर लोगों के पास चारपहिया व दोपहिया होते हैं। वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करने वाले अपेक्षाकृत दुर्घटना का कम शिकार होते हैं।
CG News: श्री नारायणा अस्पताल, डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका: नए साल में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। दरअसल ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं शराब सेवन के बाद हो रही है। अस्पताल में ऐसे काफी केस आते हैं। दोपहिया हो या कार, इसे चलाते समय शराब का सेवन न करें तो बेहतर है। हड्डियों में फ्रेक्चर के बाद कई लोग दिव्यांग हो जाते हैं। हालांकि एडवांस टेक्नीक से अब हड्डियों के ज्यादातर फ्रेक्चर ठीक किए जा रहे हैं।
डीकेएस अस्पताल, एचओडी न्यूरो सर्जरी, डॉ. राजीव साहू: नए साल के अलावा सामान्य दिनों में भी सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इसकी मुख्य वजह शराब सेवन तो है ही, सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। सभी को घर या आफिस पहुंचने की जल्दी होती है। इस चक्कर में निर्धारित स्पीड का भी ख्याल नहीं रहता। एक-दूसरे से आगे जाने की होड़ के कारण ही सड़क दुर्घटना बढ़ी है। इसमें हेड इंजुरी के काफी गंभीर केस आते हैं।
Updated on:
09 Jan 2025 09:47 am
Published on:
09 Jan 2025 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
