राजनंदगांव

PM आवास योजना से साकार हो रहा गरीबों का घर का सपना, पक्के मकान से बदल रही ज़िंदगी…

PM Awas Yojana: CM साय के सुशासन में लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहे हैं। चेहरे में खुशी जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
PM आवास योजना से साकार हो रहा गरीबों का घर का सपना, पक्के मकान से बदल रही ज़िंदगी...(photo-patrika)

PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहे हैं। चेहरे में खुशी जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके पारिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है।

ये भी पढ़ें

CG Heavy Rain: झमाझम बारिश से मराठा पारा में दो मकान धराशायी, कई वार्डों में भरा पानी

PM Awas Yojana: पक्का मकान मिलने से जीवन में आ रहा बदलाव

दूरस्थ अंचलों में निवासरत बाहुल्य वाले इलाकों के लोगों तक योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर विकासखण्ड क्षेत्र में निवासरत् ग्राम बाधरकोना निवास मणिभूषण मिंज को वर्ष 2024-2025 में आवास योजना लाभ जिला प्रशासन के प्रयासों से मिला है। खुद के पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और मुयमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद भी दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि योजना से पक्का मकान बन जाने से कई परेशानियों से छुटकारा मिल गया है। बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता भी दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। अब वह अपने परिवार के साथ पक्के मकान में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Updated on:
31 Aug 2025 05:39 pm
Published on:
31 Aug 2025 05:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर