राजनंदगांव

CG Weather News: राजनांदगाव में आज गणेश झांकी, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 25 सितंबर को बारिश का नाउकास्ट जारी किया। रायपुर सहित कई जिलों में अगले तीन घंटे बारिश की संभावना।
3 min read
Rajnandgaon Weather Alert:
राजनांदगाव में आज गणेश झांकी (Photo Patrika)

Rajnandgaon Weather Alert: राजनांदगांव में आज गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन होना है। शहर में झांकियों को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सड़कों पर पहुंचने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में गणेश झांकी के दौरान बारिश होने की संभावना ने आयोजकों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गणेशोत्सव के अंतिम चरण में शहर में निकलने वाली झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अलग-अलग समितियों की ओर से आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। शाम से देर रात तक शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों की भीड़ रहने की संभावना है। बारिश की स्थिति में श्रद्धालुओं के साथ झांकी समितियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट (Photo Patrika)

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजनांदगांव सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि संबंधित क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है। लगातार बारिश होने पर शहर के निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर फिसलन की समस्या भी हो सकती है। गणेश झांकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में बारिश के साथ तेज हवा या गरज-चमक होने पर आयोजन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

आयोजकों के लिए मौसम बनी चुनौती

गणेश झांकियों की तैयारी समितियों ने कई दिनों से की है। झांकियों को सजाने के साथ लाइटिंग, साउंड और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। बारिश होने पर इन व्यवस्थाओं को सुरक्षित रखना आयोजकों के लिए चुनौती होगी। खासकर बिजली के उपकरणों और खुले वाहनों पर तैयार की गई झांकियों को लेकर सावधानी जरूरी होगी। बारिश और तेज हवा की स्थिति में विद्युत उपकरणों के इस्तेमाल में विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार

बुधवार सुबह आठ बजे से गुरुवार रात आठ बजे तक अकेले जगदलपुर में लगभग एक सौ तीस मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसके कारण शहर से लेकर गांवों तक पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते शहर के कई मुख्य मार्ग और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। जगदलपुर का धरमपुरा मार्ग बिनाका मॉल के पास जलमग्न हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में दरभा, लोहंडीगुड़ा और बास्तानार ब्लॉक के अंदरूनी गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।

इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा

इस बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुराना पुल स्थित गेज साइट पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे तक पहुंच गया है। मौजूदा स्तर 6.30 मीटर हे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है, जिससे इंद्रावती के वार्निंग लेवल को पार करने की पूरी संभावना जताई जा रही है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आपातकालीन बैठक लेकर मैदानी अमले, तहसीलदारों और पुलिस अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तटीय गांवों और संवेदनशील बस्तियों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया गया है। जिन पुल-पुलियों पर पानी बह रहा है, वहां बैरिकेड्स लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Updated on:
25 Sept 2026 09:51 am
Published on:
25 Sept 2026 09:11 am