राजनंदगांव

Train Accident: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, परमालकसा रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

Train Accident: परमालकसा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सोमनी पुलिस शव की पहचान कराने और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 12:38 PM IST
Train Accident
ट्रेन के सामने कूदकर अज्ञात युवक ने की आत्महत्या (photo AI image)

Train Accident in Rajnandgaon: शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर परमालकसा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सोमनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने छलांग लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने जांच की जा रही है।

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके परिवार और घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल सोमनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार घटना परमालकसा रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां से गुजर रही ट्रेन के सामने एक युवक के कूदने की सूचना मिली। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी हलचल मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सोमनी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Updated on:
19 Nov 2026, 12:38 PM IST
Published on: