राजनंदगांव

Rajnandgaon News: पेट्रोल डालकर पत्नी के प्रेमी को जिंदा जलाया, आरोपी पति बोला- कई सालों से चल रहा था अवैध संबंध

Rajnandgaon crime news: रात में सो रहे अशोक कुमार पिता रामदयाल लेंझारे पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। घटना में अशोक लेंझारे 90 फीसदी जल चुका था और गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया..
2 min read
Rajnandgaon crime news

Rajnandgaon Crime News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगांव में हत्या के सनसनीखेज वारदात में बड़ा खुलासा हुआ है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के कन्हारपुरी गांव में कुछ दिन पहले रात में सो रहे अशोक कुमार पिता रामदयाल लेंझारे पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। घटना में अशोक लेंझारे 90 फीसदी जल चुका था और गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन अशोक की अस्पताल में मौत हो गई थी।

Rajnandgaon Crime News: पत्नी से लड़ाई ईश्क इसलिए जिंदा जला दिया

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। ( Rajnandgaon Crime News ) अशोक के हत्या मामले में पुलिस ने उसके ही रिश्तेदार ग्राम चांदो निवासी शेष कुमार उईके पिता श्रीराम उईके को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अशोक की हत्या करना कबूला। बताया कि उसका मेरी पत्नी से अवैध संबंध था, इस वजह से आशोक को मार दिया।

पेट्रोल डालकर लगा दिया आग

11 जून की रात अशोक लेंझारे घर में सो रहा था। अज्ञात आरोपी अपनी पहचान छिपाने चेहरे व शरीर में भभूत डाल कर पहुंचा था और अशोक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। घटना में अशोक बुरी तरह 90 फीसदी जल चुका था। इलाज के दौरान अशोक ने 22 जून को दम तोड़ दिया। विवेचना के दौरान घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

मृतक अशोक के रिश्तेदार शेष कुमार उईके पिता श्रीराम उईके निवासी ग्राम चांदो के भी बुरी तरह जलने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस शेष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अशोक के उपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि मृतक अशोक का कुछ वर्षों से पत्नी के साथ अवैध संबंध था और कई बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था।

Published on:
23 Jun 2024 12:25 pm