सद्दाम पुल पर बुरी तरह घायल पड़ा मिला था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि पीड़ितों के परिवार और अन्य संगठनों ने मॉब लिंचिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी जताते हुए मोतीबाग में धरना दिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी भी बनाई है।