पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे महासमुंद की ओर से ट्रक सीजी 07 सीजी 3929 रायपुर की ओर आ रही था। ट्रक में मवेशी होने के शक में नदी मोड़ के पास एक संगठन विशेष के 15-20 युवकों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक नहीं रूका, तो उसका पीछा करने लगे। जैसे ही ट्रक महानदी पुल के ऊपर पहुंचा। युवकों ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक के पहिए के आगे लोहे की कीलें गिरा दीं।