राजनंदगांव

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajnandgaon Breaking News : आरोपी शादी का प्रलोभन देकर 2 साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।

less than 1 minute read
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajnandgaon Breaking News : बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का प्रलोभन देकर 2 साल तक लगातार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को धारा 376, 376(2)(एन) भादवि, 4, 5, 6 पॉक्सो एक्ट (CG Breaking News) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी सूरज प्रजापति से उसके घर के पास बाड़ी में काम करने आता था। इस दौरान पीड़िता से उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देता रहा। लगातार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपी शादी करने से इंकार दिया। (CG News Update) पुलिस आरोपी सूरज प्रजापति पिता रामगोपाल प्रजापति उम्र 24 साल निवासी मोहारा वार्ड नंबर 47 को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
27 May 2023 04:52 pm