राजनंदगांव

CG Crime: खाना बनाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म, जमानत के लिए न्यायालय फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

CG Crime: बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने महिला को खाना बनाने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की थी। थाना में जुर्म दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार को आरोपी जमानत के संबंध में राजनांदगांव न्यायालय परिसर पहुंचा […]

less than 1 minute read
न्यायालय परिसर पहुंचे दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा (Photo Patrika)

CG Crime: बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने महिला को खाना बनाने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की थी। थाना में जुर्म दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार को आरोपी जमानत के संबंध में राजनांदगांव न्यायालय परिसर पहुंचा था।

पुलिस ने आरोपी को परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 1 मार्च को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विजय यादव उसे अपने घर दीनदयाल कॉलोनी में खाना बनाने के लिए बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता व उसके परिवार को जादू टोना कर मरवा देने की धमकी देकर पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया है।

Published on:
21 Nov 2025 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर